लॉग इन

Zinc Deficiency: हेयर फॉल और नज़र का कमजोर होना हो सकता है जिंक डिफिशिएंसी का संकेत, इसे दूर करना है जरूरी

जिंक डिफिशिएंसी की स्थिति में शरीर में कई संकेत नजर आते हैं, जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। यदि समय रहते शरीर के संकेतो को समझकर इसपर काम शुरू कर दिया जाए तो इसे इनिशियल स्टेज में ही रोका जा सकता है।
जिंक हार्मोनल संतुलन को रेगुलेट करने में भूमिका निभाता है, ये उन हार्मोन को ज्यादा नियंत्रित करता है चित्र : एडोबी स्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 4 Feb 2024, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

जिंक एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी होता है। यह शरीर के तमाम फंक्शंस को रेगुलेट करता है और आपके बालों को स्वस्थ एवं मजबूत बनाता है। परंतु कई बार खाद्य पदार्थों के प्रति बरती गई लापरवाही से लेकर कई अन्य ऐसी स्थितियां हैं, जिनकी वजह से जिंक डिफिशिएंसी (zinc deficiency) हो सकती है। इस स्थिति में शरीर में कई संकेत नजर आते हैं, जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। यदि समय रहते शरीर के संकेतो को समझकर इसपर काम शुरू कर दिया जाए तो इसे इनिशियल स्टेज में ही रोका जा सकता है।

न्यूट्रीशनिस्ट और होम्योपैथ एक्सपर्ट स्मिता पाटिल ने शरीर के लिए जिंक की जरूरतों पर बात करते हुए इसकी डिफिशिएंसी के लक्षण भी बताए हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में अधिक विस्तार से। साथ ही जानेंगे ऐसे कौन से फूड्स हैं, जिनमें जिंक की मात्रा पाई जाती है।

पहले समझें बॉडी के लिए जिंक क्यों जरूरी है (importance of zinc for body)

1. इम्यून फंक्शन को बढ़ावा दे : एक हेल्दी इम्यून सिस्टम के लिए जिंक भूत जरूरी होता है। यह इम्यून सेल्स के उत्पादन और कार्य में मदद करता है, साथ ही शरीर को संक्रमण से लड़ने में सहायता करता है।

2. हीलिंग को स्पीड अप करे : जिंक घावों की हीलिंग स्पीड को बढ़ा देता है, और टिशु की मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह सेल्स डिवीजन और ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है।

3. डीएनए सिंथेसिस : जिंक शरीर के लिए बहुत जरूरी है, ये डीएनए सिंथेसिस में शामिल होते हैं। जो सेल डिवीजन और ग्रोथ के लिए आवश्यक है।

जानिए क्यों जरूरी है जिंक की सही मात्रा होना। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. टेस्ट और स्मेल के सेंस को रेगुलेट करे : टेस्ट और स्मेल रिसेप्टर्स के समुचित कार्य के लिए जिंक की आवश्यकता होती है। जिंक इन सेंसेज को सही से फंक्शन करने में मदद करता है।

5. एंजाइम फंक्शन के लिए जरूरी है : शरीर में कई एंजाइम अलग अलग बायोकेमिकल रिएक्शन प्रतिक्रियाओं को पूरा करने के लिए जिंक पर निर्भर होते हैं।

6. त्वचा स्वास्थ्य : जिंक त्वचा स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए बेहद जरूरी है। यह एक्ने जैसी त्वचा की स्थिति को प्रबंधित करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह स्किन सेल्स को स्वस्थ रखता है, जिससे आपकी त्वचा का टेक्सचर ग्लोइंग और मुलायम नजर आता है।

7. ग्रोथ और डेवलपमेंट : यह बच्चों के ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। यह बच्चों के कॉमन ग्रोथ में मदद करता है।

8. फर्टिलिटी हेल्थ : गर्भावस्था के दौरान प्रजनन क्षमता और एंब्रियो के ग्रोथ सहित पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी हेल्थ के लिए जिंक बेहद आवश्यक होता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

9. बालों के लिए जरूरी है : जिंक हेयर ग्रोथ के इसलिए बहुत जरूरी है। यह स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखता है। मुझे डीएनए और आरएनए सिंथेसिस में इंवॉल्व होता है, जो सेल डिवीजन और फोलिसिकल सेल्स के लिए जरूरी है।

अब जानें जिंक डिफिशिएंसी में नजर आने वाले लक्षण

बालों का झड़ना और पतला होना
लो इम्यूनिटी (आसानी से संक्रमित और बीमार होना)
नाखूनों पर सफेद रंग के स्पॉट नजर आना
त्वचा पर बार बार एक्ने आना और डर्मेटाइटिस की समस्या
टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में कमी
स्मेल और टेस्ट नहीं आना
आंखों से संबंधी समस्या
घाव को भरने में लंबा समय लगना

बालों के झड़ने का मुख्य कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव है। चित्र : अडोबी स्टॉक

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित स्टडी के अनुसार जिंक की कमी से एपिडरमल, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, सेंट्रल नर्वस, इम्मून सिस्टम, स्केलेटल और रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है।

जानें जिंक डिफिशिएंसी में कौन से फूड्स आपकी मदद कर सकते हैं

1. हेम्प सीड्स

हेम्प सीड्स जिंक का एक बेहद खास स्रोत है। लगभग 3 चम्मच हेम्प सीड्स में 3 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। इसमें जिंक के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे की ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड। इनका आपके कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही ये इंफ्लेमेशन को भी कम कर देते हैं।

यह भी पढ़ें: इन 5 समस्याओं का समाधान है फर्मेंटेड आंवला, जानिए क्या है फर्मेंटेशन का सही तरीका

2. ऑयस्टर

लगभग 85 ग्राम ऑयस्टर में 51.8 मिलीग्राम जिंक मौजूद होता है। हालांकि, इनमें बहुत अधिक मात्रा में जिंक पाया जाता है, इसलिए इन्हें कभी कभार ही खाना चाहिए। जिंक के अलावा यह प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अन्य पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है। हालांकि, इसे कच्चा खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें बैक्टीरिया और हैवी मेटल जैसे कि मर्करी मौजूद हो सकते हैं।

3. पंपकिन सीड्स

लगभग 28 ग्राम पंपकिन सीड्स में 2.2 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। इन्हें डाइट में शामिल करना बेहद आसान है, इसलिए आप इन्हें रोस्ट कर आसानी से नियमित स्नैक्स रूटीन में इसका सेवन कर सकती हैं। यह शरीर में जिंक की मात्रा को बढ़ावा देने के साथ ही मेनोपॉजल महिलाओं के लिए बेहद प्रभावी रूप से कार्य करता है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

जिंक एक महत्‍वपूर्ण पोषक तत्‍व है जिसका आपको ख्‍याल रखना है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. काजू

28 ग्राम काजू में 1.6 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। वहीं ये अनसैचुरेटेड फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनका सेवन शरीर में जिंक डिफिशिएंसी से लड़ते हुए इन्फ्लेमेशन को कम करता है। साथ ही हार्ट, हड्डियों और ब्रेन के फंक्शन को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स बॉडी को कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिनमें जिंक भी शामिल है। जिंक डिफिशिएंसी की स्थिति में दूध, योगर्ट, चीज आदि जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स बॉडी में इसकी मात्रा को मेंटेन करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनमे जिंक के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों की सेहत के लिए अति आवश्यक होते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्रेड टोस्ट पर लगाएं शहतूत का जैम और स्वाद के साथ सेहत को दें ये 5 फायदे

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख