लॉग इन

अंडों से नफरत है? तो इन 10 फूड्स को करें डाइट में शामिल, जो आपको देंगे अंडों से भी ज्यादा प्रोटीन

अगर आपको अंडे पसंद नहीं हैं, तो चिंता न करें, क्योंकि हमारे पास न्यूट्रीशनिस्ट द्वारा सुझाए गए उन खाद्य पदार्थों की एक लिस्ट है जिनमें अंडों की तुलना में अधिक प्रोटीन है।
एग एलर्जी के लक्षण बच्चों और बड़ों में अलग-अलग हो सकते हैं।चित्र-शटरस्टॉक।
ऐप खोलें

जब वजन कम करने की बात आती है, तो आप उबले हुए अंडों को विशेष रूप से अपने आहार में शामिल करती हैं। पर एक सच्चाई यह भी है कि – हर कोई अंडों का फैन नहीं होता। हम में से कुछ को इनसे एलर्जी हो सकती है और हम में से अधिकांश लोग इसके स्वाद का आनंद नहीं ले पाते। फिर भी, हम अपने शरीर में प्रोटीन के स्तर को बनाए रखने के रोजाना इनका सेवन करते हैं।

लेकिन क्या होगा अगर हम आपको बताएं कि आपको केवल प्रोटीन के अच्छे स्तर के लिए अंडों के भरोसे रहने की जरूरत नहीं है? क्योंकि हमारे आसपास कई अन्य खाद्य पदार्थ भी हैं जिनमें अंडे की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।

तो बिना समय बर्बाद किए, हम आपको प्रोटीन के अन्य विकल्पों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अंडे के स्थान पर अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।

लेकिन उससे पहले, क्या आप जानती हैं कि प्रोटीन आपके लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? चलिए हम आपको बताते हैं।

सेलिब्रिटी पोषण विशेषज्ञ, मनीषा चोपड़ा के अनुसार, हमें अपने आहार में प्रोटीन की आवश्यकता होती है, क्योंकि यह हमारे शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत और नई कोशिकाएं बनाने में मदद करता है। प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। यह बच्चों और गर्भवती महिलाओं में वृद्धि और विकास के लिए सहायक है। प्रोटीन हमारे बालों, नाखूनों और त्वचा के स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढें: अध्ययनों के अनुसार, वजन कम करने के साथ ही कैंसर से लड़ने में भी मददगार है हिबिस्कस टी

यहां 10 ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमें अंडे की तुलना में अधिक प्रोटीन है

  1. किनोआ (Quinoa)

एक कप किनोआ में लगभग आठ ग्राम प्रोटीन होता है। यह सभी आवश्यक अमीनो एसिड प्रदान करता है, क्योंकि यह एक दुर्लभ पौधे आधारित प्रोटीन है।

किनोआ प्रोटीन के साथ ही फाइबर से भी भरपूर होता है। चित्र-शटरस्टॉक।
  1. चने (Chickpeas)

वे प्रति कप आठ ग्राम प्रोटीन प्रदान करते हैं। वे पौधे-आधारित प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं।

  1. टोफू (Tofu)

टोफू एक शाकाहारी विकल्प हो सकता है, लेकिन यह प्रोटीन का एक पावर हाउस है। टोफू के तीन औंस में लगभग आठ ग्राम प्रोटीन होता है।

  1. बादाम का मक्खन (Almond butter)

बादाम के मक्खन के दो बड़े चम्मच लगभग सात ग्राम प्रोटीन प्रदान करते हैं। इसमें हृदय के लिए स्वस्थ वसा भी भरपूर मात्रा होती है।

  1. ग्रीक योगर्ट (Greek yogurt) 

नियमित दही की तुलना में ग्रीक दही में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। ग्रीक योगर्ट के एक कप में 23 ग्राम प्रोटीन होता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
  1. दालें (Lentils)

आधा कप दाल आठ ग्राम प्रोटीन प्रदान करती है। वे प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं और बहुत स्वस्थ भी हैं।

  1. पीनट बटर (Peanut butter)

पीनट बटर के दो बड़े चम्मच में सात ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसे टोस्ट या सेब के स्लाइस पर लगाकर भी खा सकती हैं।

सुबह की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन आहार है पीनट बटर । चित्र: शटरस्‍टॉक
  1. कद्दू के बीज (Pumpkin seeds)

कद्दू के बीज के एक औंस में 8.5 ग्राम प्रोटीन होता है। वे जिंक, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का एक बेहतरीन स्रोत हैं।

  1. चेडर चीज (Cheddar cheese)

एक औंस चेडर चीज़ में लगभग सात ग्राम प्रोटीन होता है। यह विटामिन ए और बी 12, फास्फोरस, जिंक और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी समृद्ध है।

  1. चिरांट या झींगा (Shrimps)

चिंराट के चार औंस में 17 ग्राम से अधिक प्रोटीन होता है। उनमें कैलोरी और वसा की मात्रा भी बहुत कम होती है।

अब जानिए प्रोटीन खाने का सही समय क्या है और आपको कितनी मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए

“प्रोटीन खाने का कोई सही समय नहीं है। आप इसे दिन के किसी भी समय खा सकती हैं। सुबह प्रोटीन का सेवन करने से हमारे शरीर को अधिक ऊर्जा का उत्पादन करने में मदद मिलती है, और रात में खाने से रात भर रिकवरी और मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। आप अपने शरीर के वजन के हिसाब से 0.8 ग्राम प्रोटीन प्रति किलोग्राम ले सकती हैं।

तो अब आप जानती हैं, कि अगर आपक अंडों से नफरत है तो आप उसकी जगह क्या खा सकती हैं!

यह भी पढें: बोरिंग सलाद खाकर थक गये हैं तो इस क्रीमी और हेल्दी फूलगोभी के सूप को ज़रूर ट्राई करें

अगला लेख