वेट लॉस से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, खरबूजा खाने के ये 13 फायदे जानती हैं आप?
खरबूजा ऐसा फल है जो गर्मियों में सब जगह मिल जाता है। खास बात ये कि यह सभी को पसंद भी आता है। खरबूजा सिर्फ स्वाद में ही लाजवाब नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। असल में यह विटामिन ए और सी का एक बेहतर स्रोत है।
इसके अलावा इसमें पोटेशियम, विटामिन बी1, बी6, विटामिन के, फॉलेट, कॉपर, मैग्नीयशियम और डायटरी फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी विटामिन मिलकर खरबूजे को पोषण का भंडार बना देते हैं।
आइए जानते हैं खरबूजे के स्वास्थ्य लाभ
1 यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है
खरबूजे में काफी मात्रा में पानी होता है। जो गर्मियों में आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित करता है और हीट से प्रोटेक्ट करता है। इसके सेवन से शरीर को काफी मात्रा में विटामिन और खनिजों की आपूर्ति होती है।
2 ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
खरबूजा खाने का गर्मियों में सबसे बड़ा लाभ यह है कि ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम होता है जो आपके रक्त चाप को असंतुलित होने से बचाता है।
3 आंखों की रोशनी बढ़ाता है खरबूजा
खरबूजे में विटामिन ए और बीटा केरेटोन होता है, जो आपकी आंखों के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती है और केटारेक्ट के जोखिम से बचाव होता है।
4 वजन घटाने में मददगार
इसमें फैट कंटेंट न के बराबर होता है, जिससे इसे वेट लॉस फ्रेंडली फ्रूट माना जाता है। आप चाहें तो इसे अपनी वेटलॉस डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।
5 डायबिटीज को करता है कंट्रोल
ब्लड शुगर को रेगुलेट करके खरबूजा डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
6 खरबूजे से बढ़ती है इम्यूनिटी
इन दिनों आप सभी को अपनी इम्यूनिटी पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए विटामिन सी का सेवन करना जरूरी है। खुशकिस्मिती से खरबूजे में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन सी वाइट ब्लड सेल्स का निर्माण कर संक्रमण से मुकाबला करता है।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें7 कब्ज से दिलाता है राहत
खरबूजा डायटरी फायबर का समृद्ध स्रोत है। जिसकी वजह से आपका पाचन ठीक होता है और आपको कब्ज से छुट्टी मिलती है। इसके हर रोज सेवन से आप पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकती हैं।
8 किडनी स्टोन से बचाता है
खरबूजे में ऑक्सीकाइन नाम का एक खास तत्व होता है, जिसके बारे में यह साबित हो चुका है कि यह किडनी डिसऑर्डर और किडनी स्टोन से बचाता है। खरबूजे में मौजूद वाटर कंटेंट किडनी की प्राकृतिक तरीके से सफाई करते हैं।
9 गर्भावस्था की लाजवाब डाइट
खरबूजे में उच्च मात्रा में फोलेट कंटेंट होता है। यह शरीर से अनावश्यक सोडियम को बाहर कर वाटर रिटेंशन से बचाता है।
10 पीरियड के दर्द में देता है राहत
इसमें मौजूद एंटीकॉगुलेंट प्रोपर्टीज ब्लड क्लॉट्स को डिजॉल्व कर पीरियड्स को आरामदायक बनाती हैंं। तो जब भी आपको पीरियड क्रैम्स हों तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
11 अच्छी आती है नींद
यह मसल्स और नर्व्स को आराम दिलाकर आपको रिलैक्स करवाने में मददगार है। ईवनिंग स्नैक्स में खरबूजा को शामिल कर आप इनसोमनिया से बच सकती हैं।
12 हार्ट डिजीज का जोखिम होता है कम
खरबूजे में मौजूद एडिनोसाइन रक्त को पतला करने वाला जरूरी तत्व है। जो हृदय संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करता है।
13 ये आपका स्ट्रेस रिलीवर भी है
अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में खरबूजा जरूर शामिल करना चाहिए। यह आपका स्ट्रेस रिलीवर भी हो सकता है। यह ब्रेन में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाकर आपको अपने काम पर फोकस करने और तनाव मुक्त होने में मदद करता है।
अब आप इसके फायदे तो जान ही गई हैं। पर अब यह भी जान लें कि खरबूजा खाने का बेस्ट टाइम क्या है –
इसे मिड मील स्नैक्स के तौर पर खाना सबसे ज्यादा बेहतर होता है। आप इसे ब्रेकफास्ट और लंच के बीच लगने वाली छोटी सी भूख को शांत करने के लिए भी खा सकती हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट करता है, इसलिए आप इसे पोस्ट वर्कआउट डाइट के रूप में भी ग्रहण कर सकती हैं।