लॉग इन

फिटनेस फ्रीक्स सावधान! यहां हैं कुछ स्मूदी कॉम्बीनेशन जो टॉक्सिक हो सकते हैं

यदि आप नाश्ते में कुछ कॉम्बो प्लान कर रहीं हैं, तो एक बार उनके पोषण मूल्य और अन्य फूड्स के साथ उनके रिएक्शन को भी देख लें। क्योंकि कुछ कॉम्बिनेशन वाकई खतरनाक हो सकते हैं।
उच्च फाइबर से भरपूर अनानास जहां वेटलॉस में मदद करता है, तो पालक के सेवन से शरीर को आयरन की प्राप्ति होती है। चित्र : शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 18 Dec 2021, 10:19 am IST
ऐप खोलें

कम समय में भरपूर स्वाद देने वाली स्मूदीज़ (healthy smoothies) की लोकप्रियता वेलनेस की दुनिया (wellness world) में काफी बढ़ गई है! फिटनेस के प्रति उत्साही (fitness freaks) और वजन पर नजर (weight management) रखने वालों के लिए स्मूदी एक पसंदीदा चीज है। उन्हें पोषण विशेषज्ञ और आहार विशेषज्ञ भी फलों और सब्जियों से पोषक तत्वों का सेवन बढ़ाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सामग्री के कुछ कॉम्बिनेशन आपकी स्मूदी को टॉक्सिक बना सकते हैं?

घर पर स्मूदी का आनंद लेना संतोषजनक लग सकता है, लेकिन कुछ सामग्री ऐसी होती हैं, जिन्हें एक साथ मिलाने पर उनका पोषण मूल्य कम हो जाता है। स्मूदी को तब तक स्वस्थ और पौष्टिक माना जा सकता है जब तक कि वे उपभोग के लिए सुरक्षित हों। सभी साग, फल, ड्राई फ्रूट्स, सीड और दूध से भरपूर, सामग्री की पसंद असीमित है। 

लेकिन सभी सामग्रियों के पोषण मूल्यों को जाने बिना स्मूदी कॉम्बिनेशन बनाना एक मुश्किल विषय हो सकता है। उच्च पोषण का मिश्रण होने के बजाय गलत इंग्रेडिएंट्स को मिलाना आपके शरीर के लिए धीमे जहर का काम कर सकता है।

कुछ स्मूदी कॉम्बो है हानिकारक। चित्र:शटरस्टॉक

आयुर्वेदिक हेल्थ कोच और प्राण हेल्थकेयर सेंटर एवं एकेडमी फॉर आयुर्वेदिक लाइफसाइंसेज की संस्थापक, डिंपल जांगड़ा ने इस बारे में एक पोस्ट लिखी है। वे स्मूदी में सुरक्षित संयोजनों के बारे में हमारा मार्गदर्शन कर रहीं हैं। 

जांगड़ा ने अपनी पोस्ट पर कैप्शन दिया, “क्या आप जानते हैं, स्मूदी का गलत कॉम्बिनेशन आंत की क्रोनिक प्रोब्लम्स और सोरायसिस, एक्जिमा, शरीर में मुंहासे, पित्ती और इस तरह के गंभीर त्वचा विकारों का प्रमुख कारण है।” 

स्मूदी कैसे जहरीली हो सकती है?

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर स्मूदी पीना किसी भी आहार के लिए एक स्वस्थ और स्वादिष्ट ऑप्शन हो सकता है। लेकिन कुछ सामग्रियों के संयोजन स्वस्थ होने के बजाय आपको अपने स्वास्थ्य से समझौता करने पर मजबूर कर सकते हैं। 

हालांकि फल आपको बहुत सारे विटामिन, मिनरल, फाइटोकेमिकल्स और फाइबर प्रदान करते हैं। पर इन अवयवों का अत्यधिक या अनुचित सेवन निश्चित रूप से अच्छी बात नहीं है।

जांगड़ा बता रहीं हैं उन स्मूदीज के बारे में जो आपके लिए टॉक्सिक हो सकती हैं 

फल

सब्जियां

डेयरी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

योगर्ट

यहां देखिए कैसे कुछ कॉम्बीनेशन टॉक्सिक हो जाते हैं 

1. फल

वे कहती हैं, “इसे अकेले खाओ या इसे अकेला छोड़ दो!”। फलों में सक्रिय एंटी माइक्रोबियल एंजाइम होते हैं, जो उन सभी चीजों के साथ प्रतिक्रिया करते हैं जिनमें वे मिश्रित होते हैं। फलों को दूध, दही, सब्जियों, अनाज और दालों या मांस के साथ नहीं मिलाया जा सकता है! 

अन्य खाद्य समूहों के साथ संयुक्त होने पर फल टॉक्सिक हो जाते हैं और त्वचा विकारों को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए, अन्य चीजों के साथ मिश्रित किए बिना फल खाने की सलाह दी जाती है। 

फल कई पोषक तत्वों से भरे हुए हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

2. सब्जियां

सब्जियों को फलों के साथ कभी न मिलाने की सलाह दी जाती है। जांगड़ा कहती हैं, ”सब्जियां ने मिलाएं”। सब्जियों को फलों के साथ स्मूदी में नहीं मिलाया जा सकता, क्योंकि वे जहरीली गैसें पैदा करती हैं। जो पाचन संबंधी समस्याओं और त्वचा संबंधी विकारों जैसे सोरायसिस, एक्जिमा, मुंहासे, पित्ती और इस तरह की बीमारियों को ट्रिगर कर सकती हैं।

3. दही 

यह आंत के अनुकूल बैक्टीरिया से भरा होता है, लेकिन इसे आयुर्वेद में सबसे भारी भोजन माना जाता है। इसे फलों के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

फलों के साथ डेयरी मिलाने से आपका पाचन धीमा हो सकता है और शरीर द्वारा अवशोषित होने में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

आइए, डिंपल जांगड़ा की पोस्ट को देखें!

लेकिन हम इन सामग्रियों का सेवन कैसे कर सकते हैं?

अपनी स्मूदी में फलों को कैसे शामिल करें, इस बारे में जांगड़ा की कुछ टिप्स यहां दी गई हैं 

  1. कच्चे या स्टू रूप में आपके पास एक ही फल या समान फल समूह होने चाहिए।
  2. कसैले फल जैसे सेब, नाशपाती, जामुन, चेरी, स्ट्रॉबेरी, या खट्टे फल जैसे कीनू, नारंगी, अंगूर, नींबू, या मीठे फल जैसे आम, कस्टर्ड एप्पल को अन्य समूहों के साथ नहीं मिलाया जा सकता।
  3. आप गर्मियों के दौरान एक ही फलों का रस भी ले सकते हैं।

सब्जियों को अपनी स्मूदी में कैसे शामिल करें?

आप उन्हें पका सकते हैं या कच्चा खा सकते हैं।

सब्जियों को या तो भाप में पकाया जाना चाहिए, या आसानी से पचने के लिए सूप में बनाया जाना चाहिए।

वेजीटेबल जूस एक नई जीवन शैली की आदत है, लेकिन लंबे समय तक चलने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए डॉक्टर के मार्गदर्शन में सेवन किया जाना चाहिए।

गाजर, अजवाइन का रस उपभोग करने के लिए सबसे सुरक्षित है।

दही को अपनी स्मूदी में कैसे शामिल करें?

इसमें फलों को एड करने की बजाए इसमें, कुछ मसाले, नमक या फिर मीठा जैसे गुड़ या शहद मिलाएं। 

आप इसे कच्चा या अपने मेन कोर्स के साथ भी खा सकते हैं।

इन स्मूदी कॉम्बिनेशन से हमेशा बचें

जांगड़ा के अनुसार, ये कॉम्बो पाचन संबंधी समस्याओं और त्वचा रोगों जैसे सोरायसिस, एक्जिमा, मुंहासे, पित्ती या त्वचा की समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए, इन संयोजनों को मिलाने से बचें:

सब्जियां + फल 

फल + दूध

फल + दही 

फल + अनाज

स्मूदी कॉम्बो के बारे में  जानिए। चित्र:शटरस्टॉक

हेल्दी स्मूदी कॉम्बिनेशन

  1. फल + अखरोट का दूध
  2. फल + सूखे मेवे 
  3. सब्जियां + दही, मसाले 
  4. सब्जियां + अनाज, मसाले 
  5. दूध + सूखे मेवे, मसाले 
  6. दही + सूखे मेवे, मसाले

इन कॉम्बो को एक स्वस्थ और पौष्टिक स्मूदी बाउल के रूप में आज़माएं या काम पर या घर पर इनका सेवन करें!

यह भी पढ़ें: बिरयानी की दीवानी हैं, तो हाथ रोक कर खाएं, वरना सेहत को उठानी पड़ सकती है मुश्किल

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख