बनाना चाहते हैं डिनर में कुछ स्पाइसी और टेस्टी तो ट्राई करें पंजाबी स्टाइल हरियाली चिकन

पालक और चिकन दोनों ही पोषण का भंडार हैं। अगर आप इन दोनों की गुडनेस का लाभ लेना चाहती हैं, तो ट्राई करें ये पंजाबी रेसिपी।
Updated On: 9 Feb 2023, 11:11 am IST
नाम से हरा भरा लगने वाले इस चिकन रेसिपी में पालक और धनिए का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। चित्र : शटरस्टॉक

चाहे कोई नार्थ इंडियन हो या साउथ इंडियन हर कोई पंजाबी फलेवर (Punjabi flavor) को बहुत पसंद करता हैं। वेज हो या नॉन वेज एक से एक बेहतरीन रेसिपीज़ आपकी भूख को और भी बढ़ देती है। अधिकतर लोग जहां डिनर में कुछ लाइट खाते हैं, तो वहीं पंजाबियों का डिनर सबसे स्पेशल रहता है। आज हम यहां बात कर रहे हैं हरियाली चिकन (Hariyali chicken recipe) की। नाम से हरा भरा लगने वाले इस चिकन रेसिपी में खास बात ये है कि इसमें पालक और धनिए का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप चाहें, तो पकने के बाद वन वॉट रेसिपी के तौर पर या फिर रोटी और नान के साथ सर्व कर सकते हैं।

आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए फायदेमंद है चिकन

एपिटाइट का बढ़ाए

इसमें जिंक की प्रचुर मात्रा होती है। जो हमारे शरीर में भूख को बनाए रखने में कारगर साबित होती है। सूप या कोई अन्य चिकन रेसिपी न सिर्फ जायका बदल देता है बल्कि शरीर को मज़बूती प्रदान करता है। आप चाहें, तो इसे रोस्ट करके या सूप की तरह भी ले सकते हैं।

हड्डियों को रखे मज़बूत

फासफोरस के गुणों से भरपूर चिकन बोनस के लिए फायदेमंद है। ये कैल्शियम के साथ आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने मुख्य भूमिका निभाता है। अधिकतर लोग हड्डियों में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में कमज़ोर बोनस को चिकन ताकत देता है।

हार्ट के लिए हेल्दी

चिकन में मौजूद नियासिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो बटर और घी के बगैर रास्टिड चिकन ही खाएं

पकने के बाद वन वॉट रेसिपी के तौर पर या फिर रोटी और नान के साथ सर्व कर सकते हैं। चित्र: अडोबी स्टॉक

आइए जानते हैं, हरियाली चिकन को पंजाबी स्टाइल में बनाने की विधि

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए

पालक कटा हुआ दो गट्ठी
मेथी कटी हुई एक गट्ठी
तेल दो से तीन चम्मच
प्याज तीन से चार बारीक कटे हुए
टमाटर तीन से चार ग्राइंड किए हुए
अदरक एक इंच
लहसुन पांच से छ कलियां
धनिया पत्ती आठ से दस
काजू 10 से 12
दही बड़ी कटोरी
लाल मिर्च एक चम्मच
देगी मिर्च आधा चम्मच
गरम मसाला आधा चम्म्च
धनिया पाउडर दो चम्मच
कसूरी मेथी एक चम्मच
नमक स्वादानुसार

हरियाली चिकन बनाने की विधि

सबसे पहले चिकन के सभी पिसिज़ को धो लें। एक बाउल में दही, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, सूखी मेथी और नींबू डालकर मिक्स कर लें।

अब इसमें एक एक कर पीस डालें और उन्हें मैरिनेट करें। इसके बाद अब बाउल को ढ़ककर रखें। इससे रेसिपी का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

आप चाहें, तो मैरिनेटिड चिकन को 20 से 25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

इसके बाद दूसरी ओर कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें तीन से चार प्याज का पेस्ट बनाकर डालें। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

उसके बाद बराबर मात्रा में टमाटर ग्राइंड करके प्याज के साथ मिला दें।

इस तैयार ग्रेवी में पालक, मेथी, और अदरक लहसुन को एक साथ कूकर में आधा घंटा पकने के बाद ग्राइंड करके मिलाएं।

उपर से स्वाद के लिए देगी मिर्च, गरम मसाला और नमक एड कर सकते है।

लज़ीज़ हरियाली चिकन को और भी जायकेदार बनाने के लिए एक कटोरी क्रीम एड कर दीजिए।

इतना ही नहीं, इसमें थोड़ी और पौष्टिकता को एड करने के लिए काजू को बारीक काट लें और धनिया पत्ती को भी साफ कर लें। इन चीजों का इस्तेमाल गार्निशिंग के लिए करें।

इसे रोटी, लच्छा परांठा और चावल के साथ सर्व कर सकते हैं। इसको और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें एक क्यूब बटर की एड कर सकते हैं।

पालक से ढ़ेर सारे एंटी ऑक्सीडेंटस मिलते है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूती प्रदान करने का काम करते हैं। चित्र अडोबीस्टॉक

पालक खाने के फायदे

पालक में आयरन और नाइटरेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करता है। इससे हार्ट पर प्रेशर कम पड़ता है।

एंटी इंफलेमेंटरी गुणों के कारण पालक ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होती है।

ढ़ेर सारे एंटी ऑक्सीडेंटस मिलते है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूती प्रदान करने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें- फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचा सकता है लहसुन का ज्यादा सेवन, यहां जानें कैसे?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख