scorecardresearch

बैली फैट कम करना है तो जरूर पिएं नॉन वेज सूप, हम बता रहे हैं इसके और भी फायदे

सर्दी में बॉडी केयर के लिए हम खान पान में कई प्रकार के बदलाव लेकर आते है, जो हमें स्वस्थ और फिट रखते हैं। इन्हीं में से एक है, नॉनवेज सूप। अधिकतर लोग इसे अपनी मील का हिस्सा बनाते हैं। जो हेल्दी और टेस्टी भी है। जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफ्टिस
Updated On: 4 Feb 2023, 09:32 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
Nonveg soup ke fayde
गरमागरम लगने वाला चिकन सूप खराब गले और नोज़ रनिंग को रोकने का काम करता है। साथ हीए प्रतिदिन इसका सेवन साइनस को कम करने में भी मदद करता है। चित्र: अडोबी स्टॉक

सूप सर्दी की एक फेवरेट और गर्मागर्म रेसिपी है। इसे अलग अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर सूप में आमतौर पर लोग वेज सूपस (Veg soups) की रेसिपीज का लुत्फ उठाते है। मगर क्या आप जानते हैं कि नॉनवेज सूप( Nonveg soup) आपको सर्दी में कई तरह की परेशानियों से बचाने का काम करते हैं। लगातार बढ़ रहे चलन के चलते आजकल नॉनवेज सूप को कई सूपरफूड्स (Superfoods) को एड करके भी तैयार किया जाता है। आइए जानते हैं कि किस तरह नॉनवेज सूप को पीकर सर्दी में खुलकर जी सकते हैं (Health benefits of Nonveg soup) ।

सेहतमंद है ज़ायकेदार नॉनवेज सूप

सर्दी शुरू होते ही खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी समस्याएं हमें घेरने लगती हैं। अपने साथ ढ़ेर सारी मौसमी बीमारियां लेकर आने वाली सर्दी बढ़ती और घटती रहती हैं। अगर आप खुद को इस मौसम से बचाना चाहते हैं, तो खान पान में ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें, जिसकी तासीर गर्म होती है। जो न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि पाचन शक्ति को भी मज़बूत करने काम करती है। जानते हैं, नॉनवेज सूप पीने के ढ़ेर सारे फायदे।

आइए जानते हैं मनिपाल हास्पिटल गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा से कि नॉनवेज सूप किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद सारबित हो सकता है।

non veg soup
अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो चिकन सूप के सेवन को बढ़ा दे। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह पेट की चर्बी को तेजी से घटाने का काम करता है। चित्र: शटर स्टॉक

गले के दर्द में राहत

सर्द हवाएं गले के गलैण्डस को खुष्क करने का काम करते हैं। इस तरह के मौसम में बार बार ठंडा और गर्म एक साथ खाने से गला खराब हो जाता है। नतीजन खांसी और गले में खराश और दर्द का बढ़ना। दरअसल, इसमें मौजूद सोडियम की मात्रा मुंह और गले से टॉन्सिल्स और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करती है।

साइनस से भी बचाए

सर्दी का सुहावना लगने वाला मौसम साइनस के मरीजों के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। ऐसे में गरमागरम लगने वाला चिकन सूप खराब गले और नोज़ रनिंग को रोकने का काम करता है। साथ ही, प्रतिदिन इसका सेवन साइनस को कम करने में भी मदद करता है।

मसल्स बनाए मज़बूत

चिकन सूप में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे मांसपेशियों को मज़बूती हासिल होती है। इसके अलावा अमिनो एसिड की प्राप्ति भी शरीर को मज़बूत बनाती है और टीशूज़ का निर्माण करती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?
सर्दियों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए चिकन सूप एक बेहतर विकल्प है। चित्र शटर स्टॉक

डिहाइड्रेशन से बचाव

कई बार शरीर में पानी की कमी हमें बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं से घरने का काम करती है। डायरिया और स्किन संबधी रोग व्यक्ति को सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। इससे स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में सर्दियों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए चिकन सूप एक बेहतर विकल्प है।

पेट की चर्बी घटाए

अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो चिकन सूप के सेवन को बढ़ा दे। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह पेट की चर्बी को तेजी से घटाने का काम करता है। दरअसल, नॉन वेज सूप में वसा की कम मात्रा आपके दिमाग, त्वचा और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। दरअसल, ये भूख को नियंत्रित करने का भी काम करता है।

न्यूट्रीशियस नॉनवेज सूप

नॉनवेज सूप हड्डियों से तैयार किया जाता है। दरअसल, ये एक प्रकार का पारंपरिक फूड है, जिसे शोरबा भी कहा जाता है। हड्डियों को उबाल कर बनाए जाने वाले इस सूप को तैयार करने के लिए लेग पीस या हड्डियों का इस्तेमाल कर सकते है। क्यों की ये आसानी से घुलती नहीं हैं। आप चाहें, तो इसे हेल्दी बनाने के लिए कुछ सब्जियों का भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं।

नॉनवेज न खाने वालों के लिए अच्छा विकल्प

जो लोग चिकन यां मटन खाने से परहेज करते हैं। उनके लिए शरीर को मज़बूत बनाने के लिए वेजिटेबल सूप एक अच्छा विकल्प है। कमज़ोर पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है और इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।

ये भी पढ़ें- क्या कुकिंग ऑयल बन सकता है खराब कोलेस्ट्रॉल का कारण? एक्सपर्ट जानते हैं इसका कारण

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख