लॉग इन

हेल्दी लगने वाली ये 5 चीजें असल में खराब करती हैं आपकी सेहत, जानिए कैसे

कुछ आदतें स्वस्थ जीवन में बाधा बन सकती हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि आप बीमारियों से बची रहना चाहती हैं, तो कुछ चीज़ों को एवॉइड करना होगा। जानते हैं ऐसी ही 5 चीज़ों को जिन्हें स्वस्थ रहने के लिए एवॉइड करना जरूरी है।
सभी चित्र देखे
गर्म पानी के साथ शहद लेने पर शरीर में टॉक्सिन्स बनते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 25 Feb 2024, 11:00 am IST
ऐप खोलें

कुछ चीजें जो आप हर दिन करती हैं या नहीं करती हैं, सम्भव है कि वे स्वस्थ रहने के आपके प्रयास में बाधक हों। यदि डेली लाइफ पर गौर करेंगी, तो पाएंगी कि कुछ आदतें स्वस्थ रहने के अनुरूप नहीं हैं। इसके लिए आपको निराश नहीं होना चाहिए। कई चीज़ें जो हम वर्षों से करते आ रहे हैं, वे एक झटके में बदल नहीं जाती हैं। लगातार प्रयास से यह परिवर्तन हो पाता है। किन आदतों को हम बदलें, यह जानने से पहले हम बात करें आदतों को बदलना (Avoid things for healthy life) क्यों जरूरी है?

क्यों जरूरी है कुछ चीज़ों को छोड़ना (Why to avoid things)

फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी का एक अध्ययन बताता है कि नई और हेल्दी हैबिट अपनाने से मोटापे और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। हेल्दी डाइट और नियमित शारीरिक गतिविधि जैसी आदतें वजन नियंत्रित करने और दिन भर एनर्जेटिक बने रहने में मदद कर सकती हैं। कुछ समय बाद जब हम इन परिवर्तनों पर कायम रहते हैं, तो ये हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं।

यहां हैं वे आदतें जिन्हें स्वस्थ रहने के लिए अवॉइड करना जरूरी है (avoid 5 things for healthy life)

योग एक्सपर्ट और फिटनेस कोच डॉ. स्मृति अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं कि जानकारी के अभाव में हम कुछ चीज़ों को लगातार फॉलो करते रहते हैं। ये चीज़ें स्वस्थ रहने की राह में बाधा बन सकती हैं।

1 गर्म पानी के साथ शहद लेना (Honey in hot water)

जब गर्म दूध या गर्म पानी में शहद मिलाया जाता है, तो वह गर्म (Honey with hot water or hot milk side effects) हो जाता है। यह टॉक्सिक (Toxins in honey) हो जाता है। शहद में प्राकृतिक शुगर होते हैं। शुगर युक्त किसी भी चीज को गर्म करने से 5-हाइड्रॉक्सीमेथाइलफ्यूरफ्यूरल या एचएमएफ रिलीज हो सकता है। इसे कैंसरकारी माना जाता है।

2 नाश्ते में शेक या स्मूदी लेना (not shakes or smoothies or juices in breakfast)

माना यह जाता है कि खाली पेट स्मूदी पीने से विटामिन और मिनरल का अवशोषण अच्छी तरह हो पाता है। दूसरी ओर आयुर्वेद मानता है कि हमारी पाचन अग्नि (Digestive fire) सुबह के समय कम होती है। इसलिए उसे सुबह कुछ गर्म चाहिए होता है, न कि शेक, स्मूदी या किसी तरह का जूस। वास्तव में फलों के साथ दूध या दही (curd or milk with fruits creates toxins) मिलाने से शरीर में टॉक्सिक थिंग बन सकते हैं।

 फलों के साथ दूध या दही मिलाने से शरीर में टॉक्सिक थिंग बन सकते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

3 रॉ सैलेड अवॉइड करना चाहिए (Avoid raw salad for healthy life)

आयुर्वेद के अनुसार, कच्चा सलाद नहीं खाना चाहिए। यह वात असंतुलन पैदा कर सकता है। सलाद पचने में भारी होता है और फिर शरीर में टॉक्सिक एलीमेंट पैदा कर सकता है। इसलिए हमेशा सलाद को पका कर खाएं।

4 रात में प्रोटीन खाना (Protein in night side effects)

रात में प्रोटीन को पचाना बेहद कठिन होता है। इसलिए रात में बहुत ज्यादा नहीं प्रोटीन नहीं खाना चाहिए। सोने से पहले व्हे प्रोटीन लेने से यह ब्लड शुगर और इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकता है। कुछ व्हे प्रोटीन सप्लीमेंट में चीनी होती है। सोने से पहले चीनी का सेवन करने से ऊर्जा में तेजी से वृद्धि हो सकती है। इससे सोना मुश्किल हो जाता है।

रात में बहुत ज्यादा नहीं प्रोटीन नहीं खाना चाहिए। चित्र : अडोबी स्टॉक

5 दही सूजन पैदा कर सकता है (Curd can cause inflammation)

दही के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आयुर्वेद भी प्रतिदिन ताज़ा दही खाने की सलाह देता है। इसे रोज खाया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों मेंदही इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है। इसे यदि रोजाना लिया जाता है, तो यह सूजन पैदा कर सकता है। इसलिए जिन लोगों को सूजन की समस्या है, वे दही रोज नहीं खाएं। इसे सप्ताह में एक बार लेना ठीक है।

यह भी पढ़ें :- बार-बार कुछ मीठा खाने की चाहत होती है, ये 5 उपाय कंट्रोल कर सकते हैं स्वीट क्रेविंग

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख