लॉग इन

अपनी स्किन को बनाना चाहती हैं तो सॉफ्ट और ग्लोइंग, तो अपनाइए ये 5 सुपर इफेक्टिव टिप्स

नर्म, मुलायम और दमकती त्वचा आपकी पर्सनेलिटी में निखार लाती है। इसलिए आपको इसे एक्स्ट्रा केयर देने की जरूरत है।
हेल्दी हेयर और स्किन के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Published: 14 Aug 2021, 14:00 pm IST
ऐप खोलें

एक अच्छी स्किन का मतलब केवल स्किन केयर प्रोडक्ट्स अप्लाई करना नहीं होता। बल्कि आपको एक हेल्दी रूटीन का पालन करना होता है। अपने शरीर को डिटॉक्स रखना पड़ता है। अगर आप सोच रही हैं कि आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने के लिए क्या कर सकती हैं, तो हमारे पास आपके लिए कुछ सुपर इफेक्टिव टिप्स हैं। 

यहां हैं स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए सुपर इफेक्टिव टिप्स 

1 सुबह उठ कर पिएं डिटॉक्स ड्रिंक :

जैसे ही आप सुबह उठती हैं, तो आपको अपने शरीर को डिटॉक्स ड्रिंक देनी चाहिए। ताकि पूरे दिन आपके शरीर से टॉक्सिंस फ्लश आउट होते रहें। आप अंदर से भी स्वस्थ रह सकें और आपकी स्किन बाहर से भी ग्लो करे।

  1. ऐसा करने के लिए आप एक गिलास हल्के पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डाल लें।
  2. उसे अच्छे से मिक्स करके पी लें।
बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन के लिए जीरा-सौंफ-धनिया ड्रिंक। चित्र- शटरस्टॉक

2 किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें :

  1. आपको सबसे पहले किसी अच्छे से फेस वॉश से अपना चेहरा वाश कर लेना चाहिए।
  2. इसके लिए आप अपने फेस टाइप के हिसाब से फेस वॉश चुन सकती हैं।
  3. फिर आपकी स्किन के प्रकार को देखते हुए उसके लिए सूटेबल एक मॉइश्चराइजर खरीदें।
  4. स्किन को फेस वॉश से क्लीन करने के बाद उसे हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करें।

3 घर पर बनने वाले फेस मास्क और प्रोडक्ट्स का करें प्रयोग :

आपको आज के समय में ढेरों ऐसे फेस पैक मिल जाएंगे जो आपकी स्किन के लिए अच्छे होते हैं। और घर पर ही बन सकते हैं। इसके लिए केवल आपको अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना होगा। आप आसानी से अपनी स्किन को गलोई बना सकती हैं।

4 सीरम भी हैं काम के :

अपनी स्किन को एक्स्ट्रा पोषण और ग्लो देने के लिए आप सीरम का प्रयोग कर सकती हैं। आज कल विटामिन सी, ह्यालुरोनिक एसिड के सीरम ज्यादा प्रयोग में हैं। इसलिए आप इनका प्रयोग भी कर सकती हैं। सीरम का प्रयोग आप दिन और रात दोनों ही समय कर सकती हैं।यह अलग अलग सीरम पर निर्भर करता है। इसलिए पहले उसे प्रयोग करने के टिप्स जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें-बालों में चाहिए एक्स्ट्रा शाइन और बाउंसी लुक, तो इस तरह करें मेहंदी का इस्तेमाल

5 लिप्स का भी रखें ख्याल :

आपको अपनी स्किन का ख्याल रखते समय लिप्स को नहीं भूल जाना है।इसलिए हमेशा लिप्स के लिए अच्छा सा लिप स्क्रब और लिप बाम अपने साथ रखें। अपने स्किन केयर रूटीन हो जाने के बाद लिप बाम का प्रयोग करें। हफ्ते में एक बार लिप्स को स्क्रब भी करना चाहिए। ताकि सारी जमा हुई डेड स्किन सेल्स निकल सके।

स्किन केयर में कहीं अपने होंठों को तो नहीं भूल गईं आप। चित्र: शटरस्टॉक

इन स्किन केयर टिप्स का नियमित रूप से प्रयोग करने पर आपको बहुत अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इनके साथ ही आप अपने स्किन केयर रूटीन को पूरी तरह से कस्टमाइज कर सकती हैं। आपकी स्किन टाइप है उस हिसाब से ही प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें।

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख