लॉग इन

बूब्स बंप्स को लेकर चिंतित हैं? तो एक्सपर्ट से जानिए कि क्यों इनका होना आपके लिए अच्छा है

स्तन पर निप्पल के आसपास नजर आने वाले छोटे-छोटे दानों के बारे में अगर आपके मन में भी किसी तरह की कन्फ्यूजन है, तो ये लेख आप ही के लिए है।
आपके बूब्स हैं कुछ लाजवाब सीक्रेट का खजाना। चित्र:शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 17 Feb 2022, 13:46 pm IST
ऐप खोलें

हर महिला अलग होती है, और इसी तरह उसके स्तन (Breast) भी दूसरों से अलग होते हैं! यह सेक्सुअल एनाटोमी के साथ रिप्रोडक्टिव एनाटोमी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अक्सर इससे जुड़ी बातों को हम दबी आवाज में बताते हैं। या ज्यादातर इस चर्चा से बचने के कोशिश करते हैं। लेकिन कभी न कभी आप इसके आकार, साइज, सेंसिटिविटी, दर्द, गांठ, आदि के कारण फ्रीक आउट या घबराएं होंगे। डरिये मत, क्योंकि बूब्स के बारे में आपके मन में बैठी सभी शंकाओं को दूर करने के लिए हेल्थशाॅट्स यहां है।

इंस्टाग्राम पर डॉ क्यूटेरस के नाम से प्रसिद्ध डॉक्टर तनाया आपको ब्रेस्ट फैक्ट्स के बारे में बता रहीं हैं।

डॉक्टर क्यूटरस और उनके ब्रेस्ट फैक्ट्स

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर क्यूटरस ने स्तन हित में जारी एक नई सीरीज में ब्रेस्ट संबंधित मुद्दों पर वीडियो बनाया है। आप भी जानिए आपके ब्रेस्ट से जुड़े कुछ चौंकाने वाले सीक्रेट।

जानिए अपने स्तनों के बारे में कुछ जरूरी बातें। चित्र: शटरस्टॉक

1. आपके दोनों स्तन एक आकार के नहीं होते हैं

डॉक्टर क्यूटरस का कहना है कि बॉडी एसिमेट्रिकल होने के कारण आपके बूब्स अलग साइज के हो सकते हैं। इसलिए लेडीज, चिंतित न हों। प्रमाणित रूप से आपका बायां स्तन बड़ा हो सकता है। 65% महिलाएं अपने दाहिने स्तन के छोटे होने का दावा करती हैं। तो सबसे बड़ा निष्कर्ष यह है कि ये महसूस करने वाली आप अकेली नहीं हैं।

2. स्तन के चारो ओर बंप होना नेचुरल है

इन बम्प्स को मेडिकल भाषा में मोंटगोमरी कहा जाता है। यह एक प्रकार का ग्लैंड है, जो नेचुरल ऑयल या सीबम छोड़ता है। यह आपके बूब्स और निप्पल एरिया में मॉइश्चर बरकरार रखता है और त्वचा को फटने से रोकता है। यानी जिसे लेकर आप चिंतित हैं, असल में वह आपके स्तनों के लिए फायदेमंद है। तो डोंट फील शाई, क्योंकि बूब्स बंप्स आपके स्तनों की मदद करने के लिए उभरे हैं।

वीडियो देखने के लिए:

3. अगर आपके बूब्स या निपल्स पर बाल हैं, तो कोई बात नहीं

आपके पूरे शरीर पर बाल होते हैं और ब्रेस्ट पर बाल आना कोई अजूबा नहीं है। यह किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं है। इसलिए लेडीज, निश्चिंत रहें! बूब्स के हेयर को नोचने या वैक्स करने के बजाए आप कैंची की मदद से उन्हे काट सकती हैं।

4. ब्रेस्ट सैगिंग आम है, इसलिए घबराएं नहीं

अगर आपके स्तन भारी हैं, तो वे प्राकृतिक रूप से नीचे की ओर लटक जाएंगे। यह बहुत स्वाभाविक है। इसके पीछे का मुख्य कारण है ग्रैविटी और इसके लिए आपको ब्रेस्ट फर्मिंग क्रीम का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है।

तो लेडीज, अपने बूब्स को कोसने और बेवजह परेशान होने के बजाए उन्हें सराहें और एंजॉय करें। आखिर ये आपके लिए खास हैं।

यह भी पढ़ें: सामान्य से ज्यादा हो रहा है वेजाइनल डिस्चार्ज? एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बता रहीं हैं इसके कारण

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख