केवल मस्ती के लिए भांग खाना भी पड़ सकता है आपकी सेहत पर भारी! ये रहे 5 साइड इफैक्ट्स
वसंत का मौसम थोड़ी मस्ती का भी मौसम हो सकता है। आप इस दौरान कुछ नए एक्सपेरीमेंट करना चाहते हैं। पर अगर मस्ती के लिए आप भांग ट्राई करने के बारे में सोच रहीं हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
क्या होता है भांग?: भांग मारिजुआना, पौधे की कलियों, पत्तियों और फूलों से बना एक खाद्य मिश्रण है। भारत में, इसे हजारों वर्षों से भोजन और पेय में जोड़ा जाता रहा है और यह हिंदू धार्मिक प्रथाओं, अनुष्ठानों और त्योहारों की एक विशेषता है। इसमें होली का लोकप्रिय वसंत त्योहार भी शामिल है। यह आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण घटक है। हालांकि इसे मतली, उल्टी एवं शारीरिक दर्द सहित विभिन्न बीमारियों के लिए एक उपाय के रूप में प्रचारित किया जाता है। पर बिना विशेषज्ञ परामर्श या जानकारी के केवल मस्ती के लिए इसका इस्तेमाल करना मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर : भांग के सेवन के आम साइड इफेक्ट में ब्लड प्रेशर का अचानक बढ़ जाना और तेज भूख लगना भी शामिल है। ये अस्थमा, हृदय संबंधी समस्याओं और तंत्रिका रोगों को ट्रिगर कर सकता है। आपके शरीर पर प्रभाव पैदा करने वाले सभी पदार्थों की तरह भांग की भी लत लग सकती है। भांग-आधारित उत्पादों में मौजूद THC कम्पाउन्ड भांग को व्यसनी बनाता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करें चित्र :शटरकॉक
गर्मियों की धूप में आपको भी काफी सुस्त और थका सकती है ।
बहुत अधिक भूख लगना : भांग का नशा आपको अधिक खाने पर मजबूर करता है। लगातार भूख लगने की वजह से आप बिंज इटिंग करने लगते हैं, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे समय आप हेल्दी विकल्पों के बारे में नहीं सोचते और जंक फूड के सेवन से अधिक कैलोरी इंटेक करते हैं। यह आपके शरीर में फैट के स्तर को बढ़ा सकता है।
स्पेसिफिक एंग्जाइटी जनरलाइज्ड एंग्जाइटी से बिल्कुल अलग है। चित्र : शटरस्टॉक