लॉग इन

Strawberry ke fayde : वेट लॉस ही नहीं करती, सेक्स लाइफ भी बेहतर बनाती है स्ट्रॉबेरी, जानिए इसके फायदे

Updated on:18 October 2023, 18:56pm IST

प्रकृति में मौजूद हर फल हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इन्हीं फलों में एक ‘स्ट्रॉबेरी’ भी है, स्ट्रॉबेरी देखने में जितनी आकर्षक लगती है, इसका स्वाद भी उतना ही अच्छा है। स्ट्रॉबेरी में तमाम तरह के पोषक तत्व होते हैं और यह हमें कई बीमारियों से दूर भी रखती है।

1/7
लाल रंग का आकर्षक फल है 'स्ट्रॉबेरी'

अगर आपको किसी आकर्षक और स्वादिष्ट लाल रंग के फल के बारे में सोचने को कहा जाएं तो आपके दिमाग में स्ट्रॉबेरी का ख्याल जरूर आएगी। छोटी सी खट्टे-मीठे स्वाद वाली स्ट्रॉबेरी एक प्रमुख फल है। यह फल मिठास और ख़ुशबू से भरपूर होता है और इसका स्वाद बहुत खट्टा-मीठा होता है। स्ट्रॉबेरी का रस और स्ट्रॉबेरी के पूरे फल का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है, क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते है। स्ट्रॉबेरी खाने के कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है, जो आंतों की स्वस्थता को बढ़ावा देता है, इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करता है और शरीर को विभिन्न संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

2/7
आजकल बहुत जगह प्रयोग होती है 'स्ट्रॉबेरी'

मुख्यतः अमेरिका में सबसे ज्यादा उत्पादित होने वाली स्ट्रॉबेरी आजकल पूरे विश्व में बहुत जगह उपयोग होती है। स्ट्रॉबेरी का उपयोग आज कल आइसक्रीम, शेक्स, जैम, फ्रेश फ्रूट सलाद और अन्य सामान्य फ़ूड प्रोडक्ट्स में किया जाता है। स्ट्रॉबेरी तमाम तरह के पोषक तत्वों का भंडार होती है। WHO के अनुसार, 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 0.67 ग्राम प्रोटीन, 136 किलो-जूल एनर्जी और 7.68 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

3/7
वेट लॉस के लिए सहायक है स्ट्रॉबेरी

अगर आप 'वेट लॉस जर्नी' में हैं, तो स्ट्राबेरी आपकी बहुत मदद कर सकती है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार, स्ट्रॉबेरी वेटलॉस के लिए बहुत सहायक होती है। स्ट्रॉबेरी में कम कैलोरी और अच्छी मात्रा में फाइबर होता हैं, जो वेट लॉस के लिए उपयुक्त हो सकता है। आप इन्हें स्वास्थ्यपूर्ण भोजन में शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी को आपकी डाइट में नियमित रूप से शामिल करने से आपको भरपूरता का अहसास होगा और साथ ही आपका वजन नियंत्रित रहेगा और यह आपकी भूख को कम करने में मदद भी करेगी । चित्र-अडोबीस्टॉक

4/7
डेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

स्ट्रॉबेरी विभिन्न गुणों से भरा हुआ फल है। स्ट्रॉबेरी के प्रयोग से आप अपनी ओरल और डेंटल हेल्थ को भी अच्छा कर सकते है। स्ट्रॉबेरी खाने से आपके दांत मजबूत भी होते हैं। स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एन्जाइम्स मुँह की बदबू को कम करने में मदद करते हैं। आप इसे अपने दांतों को साफ करने के बाद चबा सकते हैं या फिर स्ट्रॉबेरी के जूस का सेवन कर सकते हैं। वहीं , स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड एन्जाइम्स भी मौजूद होते हैं, जो दांतों को हानिकारक रसायनों से बचाते है । स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैलिक एसिड एक तरह के नेचुरल इनेमल व्हाईटनर की तरह काम करता है और दांतों पर से पीलेपन को हटाता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

5/7
स्किन के लिए भी स्ट्रॉबेरी है गुणकारी

स्किन को एक्ने फ्री और ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए स्ट्रॉबेरी बहुत फायदेमंद है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, स्ट्रॉबेरी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के चारों ओर की स्किन को निखार सकते हैं और चेहरे पर झुर्रियों को कम करने में मदद करते है। वहीं, स्ट्रॉबेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जिससे यह स्किन पर किसी वजह से होने वाली सूजन और पिंपल्स की समसा को सूर करता है। वही, स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए स्ट्रॉबेरी में मौजूद सोडियम एस्कॉर्बिल फॉस्फेट नामक केमिकल मदद करता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

6/7
डायबिटीज़ की रोकथाम में मदद करती है स्ट्रॉबेरी

ब्रिटिश जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन में पब्लिश एक रिसर्च के अनुसार स्ट्रॉबेरी में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले गुण मौजूद होते है। इसीलिए इसके सेवन से डायबिटीज़ के रोकथाम में मदद मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्ट्रॉबेरी में बहुत कम ग्लाईसेमिक इंडेक्स होता है, इसीलिए इसका सेवन करना डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, स्ट्रॉबेरी यह इन्सुलिन के प्रदर्शन को बेहतर बनाती है और ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करती है। चित्र-अडोबीस्टॉक

7/7
सेक्सुअल हेल्थ को भी करती है इंप्रूव

स्ट्रॉबेरी में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेक्सुअल हेल्थ को प्रभावित करते हैं। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और फॉलिक एसिड शामिल होते हैं, जो सेक्सुअल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। न्यूट्रिएंट जर्नल के अनुसार, स्ट्रॉबेरी में फॉलिक एसिड होता है, जो सेक्सुअल स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पूरे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है और सेक्सुअल हेल्थ में भी फायदा होता है। इसके साथ ही स्ट्रॉबेरी में विटामिन बी भी पाया जाता है जो महिलाओं में बर्थ के दौरान होने वाली समस्याओं को भी कम करने में कारगर होता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

NEXT GALLERY