लॉग इन

Weight Loss: जानिए इन 5 हस्तियों की फैट टू फिट जर्नी के बारे में

Published on:6 October 2021, 16:01pm IST

क्या आप अपने बेली फैट को कम करने की कोशिश कर रही हैं? इससे पहले कि आप अपना मोटिवेशन खो दें, हम कुछ बॉलीवुड सेलेब्स की वेट लॉस जर्नी को साझा कर रहे हैं। क्योंकि अगर वे अपना वज़न कम कर सकते हैं, तो आप भी कर सकती हैं!

1/5

कॉमेडियन भारती सिंह, जो अपने वजन के बारे में मजाक करने से कभी नहीं कतराती, उनमें एक प्रभावशाली परिवर्तन आया है। उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग और कुछ हेल्दी लाइफस्टाइल के जरिए अपना वजन कम किया है।चित्र: भारती सिंह, इंस्टाग्राम

2/5

क्या आप जानते हैं एक जमाने में सारा अली खान का वजन 96 किलो था। उन्होंने पीसीओएस (PCOS) से लड़ाई की, ओवर वेट हो गई, और अपने परिवार से दूर विदेश में पढ़ाई करने से उनकी स्थिति और खराब हो गई। एक समय ऐसा भी आया जब उनकी अपनी माँ उन्हे पहचानने में असफल रही! तभी सारा ने अपनी सेहत की कमान संभाली और नतीजे आपके सामने हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन किसी सेंसेशन से कम नहीं है! चित्र: सारा अली खान, इंस्टाग्राम

3/5

भूमि पेडनेकर की फिल्म दम लगा के हईशा में उनके लुक को कोई नहीं भूल सकता। अधिकांश अभिनेत्रियों के विपरीत, उन्होंने अपनी पहली फिल्म में एक अधिक वजन वाली महिला की भूमिका निभाने का फैसला किया। लेकिन फिल्म के तुरंत बाद, उन्होंने अपने शानदार परिवर्तन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने कथित तौर पर चार महीने में 21 किलो वजन कम किया। चित्र: भूमि पेडनेकर, इंस्टाग्राम

4/5

'दबंग' के साथ फिल्मों में आने से पहले, सोनाक्षी सिन्हा ने 30 किलो वजन कम किया। उसके बाद भी उनका फैट टू फिट सफर जारी रहा। एक बार, उन्होंने खुलासा किया कि एक स्कूली बच्चे के रूप में उनका वजन 95 किलोग्राम था और इसके लिए उन्हे तंग किया जाता था। लेकिन अब उन्हे देखिए! वह वाकई में एक इन्स्पिरेशन हैं। चित्र: सोनाक्षी सिंहा, इंस्टाग्राम

5/5

हाल ही में, कोरियोग्राफर-निर्देशक रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल को वजन घटाने के लिए कहां। लिजेल अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रही हैं, जो साबित करता है कि मुश्किल होने पर भी उन्होंने हार नहीं मानी। दो साल की अवधि में 40 किलो वजन कम करने के साथ ही वह वास्तव में एक वेट लॉस आइकन बन गई हैं। चित्र: लिजेल डीसूजा, इंस्टाग्राम

NEXT GALLERY