लॉग इन

शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालने के लिए ट्राई करें ये 5 डिटॉक्स टी, नहीं होगी भूखे रहने की जरूरत

Published on:10 October 2022, 20:45pm IST

अक्सर हमें चाय पीने से मना किया जाता है, परंतु कुछ चाय ऐसी भी हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स कर सकती हैं। इन्हें तैयार करना भी कुछ ज्यादा मुश्किल नहीं है।

1/6

तरह-तरह के खाद्य पदार्थ, वातावरण और लाइफस्टाइल के कारण शरीर में जमा हुए टॉक्सिंस को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है। अन्यथा यह बाद में सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। वहीं सही समय से बॉडी को डिटॉक्सिफाई कर लेने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती हैं। साथ ही यह इंफेक्शन एलर्जी और विभिन्न प्रकार की बीमारियों की संभावना को कम कर देता है और वेट लॉस में भी आपकी मदद करता है। फ्रूट्स, वेजिटेबल, हर्ब्स, मसाले इत्यादि से तैयार ऐसी ही 5 तरह की चाय के बारे में जानते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने में करेंगी आपकी मदद।

2/6

3/6

4/6

3. धनिया की पत्तियों की चाय - धनिया की पत्ती में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। यह आपके शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। यदि शरीर हाइड्रेटेड हो तो इसे डिटॉक्सिफाई करना आसान हो जाता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में हो तो यह किडनी से हानिकारक सब्सटेंसस को बाहर निकाल कर इसे हेल्दी रहने मे मदद करता है। वहीं किडनी के साथ यह कई अन्य ऑर्गन को भी डिटॉक्स करता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में ताजा धनिया की पत्तियों को डालकर पानी को 10 मिनट तक उबलने दें। अब इसमें ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और आधा चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

5/6

ग्रीन टी- पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्रीन टी शरीर में दर्द और सूजन कम करने का काम करती है। ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेचिन .3.गैलेट यानि ईजीसीजी पाया जाता है। जो शरीर में ज्वाइंट डैमेज करने वाले मॉलिक्यूल्स की प्रोडक्शन को कम करने का काम करते हैं। इससे शरीर रूमेटोइड गठिया के लक्षणों से बचा रहता है। चित्र : शटरस्टॉक

6/6

5. सौंफ की चाय - सौंफ की चाय शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह खून को साफ करता है और आवश्यक पोषक तत्वों को शरीर में पूरी तरह लगने में मदद करता है। इसके साथ ही इसकी ड्यूरेटिक प्रॉपर्टी शरीर से एक्सेस फ्लूइड के साथ टॉक्सिंस को बाहर निकाल देती है और यूरिनरी ट्रैक्ट से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं को दूर रखती हैं। वहीं यह पाचन क्रिया के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें। अब इसमें हल्का क्रश किया हुआ 1 चमच्च सौंफ डालें, साथ ही इसमे अदरक के छोटे-छोटे 2 टुकड़े डाल दें। अब पानी को 10 मिनट तक उबलने दें। फिर यदि आप चाहें तो इसमें आधा चम्मच शहद मिला सकती हैं।

NEXT GALLERY