लॉग इन

Ashwagandha Benefits : अश्वगंधा है आपके पूरे परिवार के लिए जादुई हर्ब, जानिए इसके बेमिसाल फायदे

Published on:8 November 2023, 15:16pm IST

अश्वगंधा वर्षों से आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा सुझाई जा रही जड़ी- बूटी है। कई सालों से इसका इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में दवा के रूप में किया जा रहा है। अश्वगंधा एक शक्तिशाली जड़ी-बूटी है जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। यह विटामिन, खनिज, कैल्शियम, आयरन से भरपूर है।

1/7
युवाओं के लिए एंटी स्ट्रेस हर्ब है अश्वगंधा

अश्वगंधा में तनाव से लड़ने वाले गुण होते हैं। आज के समय में कई लोग तनाव, चिड़चिड़ापन, चिंता और अनिद्रा से पीड़ित हैं। इन सभी लक्षणों को दूर करने के लिए पूराने समय में अश्वगंधा का उपयोग किया जाता रहा है। यह तंत्रिका को मजबूत करता है, और तनाव को कम करने के लिए शरीर पर शांति का प्रभाव डालता है। इस तरह से यह तनाव, चिड़चिड़ापन, बेचैनी से लड़ने में मदद करता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

2/7
बदलते मौसम में इम्युनिटी बूस्ट करने में मददगार

यह जड़ी-बूटी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है। जिससे आपको बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। अश्वगंधा एक एडाप्टोजेन है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर को तनाव को संतुलित करने में मदद करता है। लंबे समय का तनाव प्रतिरक्षा प्रणाली को खराब कर सकता है। जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं। अगर आप अकसर ऐसा महसूस करती हैं, तो आज ही से अश्वगंधा चूर्ण लेना शुरू कर दें।

3/7
ब्लड शुगर को कम करता है

अगर आपके एजिंग पेरेंट्स डायबिटीज के शिकार हैं, तो उन्हें अश्वगंधा जरूर दें। अश्वगंधा इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है, जिसका अर्थ है कि शरीर रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के लिए इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकता है। यह इंसुलिन प्रतिरोध वाले व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से सहायक हो सकता है, जो टाइप 2 मधुमेह का एक सामान्य कारक है।

4/7
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और प्रजनन क्षमता बढ़ाता है

अश्वगंधा पुरुषों में प्रजनन क्षमता और टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर प्रभाव डालने में मदद करता है। अश्वगंधा स्पर्म की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। प्रजनन क्षमता के लिए स्वस्थ स्पर्म आवश्यक है। अश्वगंधा लीबिडो और इरेक्टाइल फंक्शन में सुधार भी कर सकता है, जो प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी हो सकता है।

5/7
फोकस और मेमोरी को बढ़ाता है

अश्वगंधा नर्व ग्रोथ फैक्टर को बढ़ा सकता है, एक प्रोटीन जो मस्तिष्क में तंत्रिका कोशिकाओं के विकास और ठीक से बनाए रखने में मदद करता है। यह बेहतर कोगनेटिव कार्य में मदद कर सकता है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो मस्तिष्क कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और किसी भी तरह के हमले से बचाता है।

6/7
मांसपेशियों को ताकत देता है

अश्वगंधा आपके मसल्स को भी ताकत देने का काम करता है। अश्वगंधा माइटोकॉन्ड्रियल फंक्शन को बढ़ाकर मांसपेशियों में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाता है। अश्वगंधा को मांसपेशियों के मस, मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाने और किसी भी हानिकारक चीज से बचाकर शरीर में वसा को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

7/7
मेनोपॉज में भी ले सकती हैं अश्वगंधा पाउडर

अश्वगंधा शरीर के हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए जाना जाता है। जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयोगी हो सकता है। पुरुषों में, यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करता है, और महिलाओं में यह हार्मोनल असंतुलन और पीरियड संबंधी समस्याओं में मदद कर सकता है। अगर आप मेनोपॉज के कारण हॉर्मोनल असंतुलन का सामना कर रहीं हैं, तब भी आपको अश्वगंधा जरूर लेना चाहिए।

NEXT GALLERY