साइन अप

8 दिन के लिए गईं थीं 9 महीने तक बनाए रखी पॉजीटिविटी, 6 बातें जो सुनीता विलियम्स से सीखनी चाहिए

Published on:19 March 2025, 03:24pm IST

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक जीवित किंवदंती बन गई हैं। लोग उन्हें देख रहे हैं, सराह रहे हैं, उनके बारे में और जानना चाह रहे हैं। स्पेस में नौ महीने तक धैर्य और सकारात्मकता से रहने वाली सुनीता विलियम्स पूरी पृथ्वी के लिए बहुत खास हैं।

1/7
सभी के लिए मिसाल हैं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। इन्हें इनकी अनेकों उपलब्धियां के लिए जाना जाता है। शुरू से उनका रुझान साइंस और टेक्नोलॉजी की ओर रहा है, और समय के साथ वे इनमें मास्टर होती गईं। विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में उन्हें भारत द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कार एवं मैडल से सम्मानित किया गया है। सुनीता विलियम नौ महीनों के बाद स्पेस से वापस धरती पर लौटी हैं। बोइंग टेस्ट फ्लाइट के फेल होने की वजह से उन्हें 9 महीने स्पेस में बिताने पड़े। उनका 8 दिन का सफर 9 महीनो में बदल गया परंतु फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वहां डटी रहीं। उनकी साहस और हिम्मत हम सभी को जीवन के कठिन समय में डटे रहने के लिए प्रेरित करती है। इसके अलावा भी सुनीता विलियम की कई ऐसी खास बातें हैं, जिनसे हम सभी को सीखना चाहिए।

2/7
स्पेस में भी फिटनेस को दी प्राथमिकता

सुनीता विलियम ने स्पेस में भी अपने फिटनेस को नजरअंदाज नहीं किया! उन्होंने वहां भी जरूरी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर खुद को फिट रखने की कोशिश की, ताकि हेल्दी रूप से सर्वाइव किया जा सके। स्पेस स्टेशन में जरूरी फिटनेस इक्विपमेंट उपलब्ध होते हैं, जहां आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। 59 की उम्र में भी उन्होंने स्पेस में 9 महीने गुजरें और वापस आने के बाद भी फिट नजर आईं।

3/7
जीवन में बदलाव के लिए तैयार रहें

सुनीता विलियम ने शुरुआत से ही साइंस के प्रति अपना झुकाव दिखाते हुए अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कॉलेज से उपलब्धियां प्राप्त करने के बाद नेवी ऑफिसर बनी और वहां वे नेवल एविएटर भी रही हैं। पायलट के बाद वे एस्ट्रोनॉट बनी और उन्हें 9 एक्सपीरियंस्ड स्पेस वॉकर में से एक माना जाता है। सुनीता की जर्नी बताती है कि आपको एक उपलब्धि के बाद रुकने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपका मन है कि आपको कुछ और करना चाहिए या आपको अपने करियर में बदलाव लाना है, तो बेझिझक इस बारे में सोचें।

4/7
मुश्किल वक्त में हार न मानना

स्पेस में लगातार 9 महीनों तक फंसे रहने के बाद भी सुनीता विलियम्स ने हार नहीं मानी और वहां डटी रहीं। इस मुश्किल चुनौती को पूरे साहस के साथ पार करके वापस धरती पर लौटना हम सभी के लिए एक मिसाल है और हमें उनसे ये सिख लेनी चाहिए। अक्सर हम छोटी-मोटी परेशानी में घबरा जाते हैं, परंतु यह सोचे कि जहां चाह है वहां राह जरूर निकल आती है।

5/7
सीखने की कोई उम्र नहीं होती

सुनीता विलियम ने बिना रुके अलग-अलग फील्ड में उपलब्धियां प्राप्त की। वहीं एक मुकाम पर पहुंचने के बाद भी नई चीजों को सीखने में समय दिया, फिर पायलट से एस्ट्रोनॉट बनीं। यह बताता है कि यदि रुचि हो तो उम्र को बीच में न आने दें, नई स्किल्स सीखें या फिर किसी भी नए फील्ड में ज्ञान अर्जित करें। ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, इस बात को हमेशा याद रखें, जरूरी नहीं की हर पढ़ाई और हर तरह का ज्ञान आपकी कमाई का स्रोत बने। कई बार अपनी रुचि के लिए भी ज्ञान अर्जित किया जा सकता है।

6/7
सकारात्मक दृष्टिकोण रखें

सुनीता विलियम ने मुश्किल समय में सकारात्मक दृष्टिकोण रखा, जिसकी वजह से वे आज धरती पर वापस लौट आईं। यदि आप कठिनाइयों में फंस कर नाकारात्मक सोच और विचारों से घिर जाती हैं, तो इस बीच आपके लिए समस्या से निकल पाना अधिक कठिन हो जाता है। इसलिए कहा जाता है, सकारात्मक सोच हमेशा सकारात्मक दरवाजे खोलती है, नकारात्मक सोच हमेशा नकारात्मकता को आकर्षित करता है।

7/7
बेहद महत्वपूर्ण है टीम वर्क

सुनीता विलियम की जर्नी हमें टीम वर्क का महत्व समझने में मदद करती है। यदि आपको एक टीम के साथ काम करने आता है, तो आप बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं। सुनीता विलियम ने अपनी सोच समझ और टीम की मदद से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वे अपनी टीम के साथ काम करने का सही तरीका जानती हैं।

NEXT GALLERY