लॉग इन

Makki ki roti ke fayde : इन 6 फायदों के लिए अपनी विंटर डाइट में जरूर शामिल करें मक्की की रोटियां

Updated on:19 December 2023, 15:46pm IST

फाइबर से भरपूर मक्की का आटा कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होता है। जिससे यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी सुपरफूड है। अगर आप भी मक्की के फायदे जानने के लिए उत्सुक हैं, तो इस एक मिनट की स्लाइड में जानिए सभी कुछ।

1/7
विंटर सुपरफूड है मक्की और मक्की का आटा

जिन चीजों को खाने के लिए हम सर्दियों के मौसम का इंतजार करते हैं, मक्की की रोटियां उनमें सबसे खास हैं। दुनिया भर में सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी खाई जाने लगी है। पंजाबी व्यंजनों कुज़ीन में शामिल यह हेल्दी कॉम्बिनेशन आहार विशेषज्ञों की भी पसंद है। हालांकि सिर्फ पंजाब में ही नहीं, बल्कि समूचे उत्तर भारत में सर्दी के मौसम में मक्की के आटे से बने व्यंजन खूब खाए जाते हैं। अगर आप अभी तक इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में नहीं जानते, तो ये स्लाइड आपके लिए है।

2/7
वेटलॉस में मददगार है मक्की की रोटियां

सर्दियों में वेट गेन की समस्या से निपटने के लिए मक्की का आटा बेहद फायदेमंद साबित होता है। ग्लूटेन फ्री मक्की के आटे को मील में शामिल करने से देर तक भूख नहीं लगती। जिससे कम मात्रा में कैलोरीज़ कंज्यूम होती है। इस तरह यह वेट लॉस के लिए एक हेल्दी मील है। बस आपको यह ध्यान में रखना है कि इसे डीप फ्राई करने की बजाए तवे पर सेकें और घर के बने मक्खन के साथ पराेसें।

3/7
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करती है मक्की की रोटी

फाइबर से भरपूर मक्की का आटा पाचनतंत्र को मज़बूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लोटिंग, कब्ज, डायरिया और पेट दर्द की समस्या से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव कंपाउड शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे डाइजेशन में सुधार आता है और एसिडिटी से भी बचा जा सकता है।

4/7
हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाती है मक्की की रोटी

मक्की के बाटे का सेवन करने से शरीर में फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 की कमी पूरी होती है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा एचित बनी रहती है। दरअसल, मक्की के सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो एनीमिया से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद सिद्ध होता है।

5/7
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है मक्के का आटा

शरीर में बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मक्की के आटे से बनी रोटियां खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड कार्डियोवस्कुलर डिजीज के रिस्क को घटाकर हृदय संबधी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। मक्की के आटे में पाए जाने वाले बायोफ्लेवोनॉयड शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

6/7
डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद है मक्की की रोटियां

मक्की के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो डायबिटीज़ के मरीजों को फायदा पहुंचाता है। इससे खाना खाने के बाद शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से नहीं बढ़ता। इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स शरीर में रिलीज़ होने वाली इंसुलिन को नियंत्रित करते हैं। इससे ब्लड में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती है।

7/7
स्किन और बालों को पोषण देता है मक्की का आटा

इसमें पाया जाने वाली बीटा कैरोटीन विटामिन ए के रूप में त्वचा और बालों को पोषण प्रदान करता है। इससे त्वचा फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से मुक्त रहती है और रूखी त्वचा नमीयुक्त बनी रहती है। इसके अलावा बालों के झड़ने की समस्या से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही स्कैल्प पर होने वाले संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है।

NEXT GALLERY