लॉग इन

वृषभ राशि के जातकों को सुबह का व्यायाम, पूरे दिन रखेगा एक्टिव

सुबह उठकर योग और व्यायाम का अभ्यास करने से आप पूरे दिन एक्टिव रह सकती हैं। अपनी दैनिक दिनचर्या में इसे शामिल करने की कोशिश करें।
ये है वृषभ राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 6 Nov 2023, 23:08 pm IST
ऐप खोलें

आपकी मूड स्विंग्स का काम पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खुद को संतुलित रखने के लिए अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें। अपनी बुरी आदतों को हमेशा के लिए छोड़ने का सही समय आ गया है। ध्यान के अभ्यास से अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकती हैं। आज का दिन सेहत के लिहाज से आपके प्रतिकूल रह सकता है। वहीं बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ मामूली बीमारियां आपके परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस समय यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है। बच्चों को बाहर खेलते समय बेहद सतर्क रहने की सलाह है। 

 

डायबिटीज के मरीजों को अपनी दवाओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है, ताकि भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। स्वस्थ राशिफल के अनुसार दिन के अंत तक सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं रोज सुबह नियमित रूप से व्यायाम करने की कोशिश करें। आज के दिन अपने साथ-साथ परिवार की सेहत को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार में पौष्टिक तत्वों का सेवन करना उचित रहेगा। आज के दिन आप प्रसन्न रह सकती हैं, और अपने फिटनेस लक्ष्यों को लेकर अधिक समर्पित रहेंगी।

 

यह भी पढ़ें:  सुबह, दोपहर या शाम ? एक्सपर्ट बता रहीं हैं क्या है फल खाने का सही समय

 

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख