लॉग इन

आप इस समय तनाव में हैं, आराम करें और सेहत पर ध्यान दें

तनाव किसी भी समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है। इस पर ज्यादा न सोचें, बस आराम करें। कभी-कभी एक अच्छी नींद कई समस्याओं का समाधान लेकर आती है।
ये है मकर राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 24 Nov 2023, 11:41 am IST
ऐप खोलें

मकर राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय के लिए सावधान हो जाना चाहिए। आप थकावट और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। आपको स्ट्रेस हद से ज्यादा परेशान कर सकता है। अगर आपको अपने आसपास बदलाव नजर आए, तो आप उस पर अपना प्रस्ताव रख सकते हैं। इस समय आपके लिए उचित होगा कि आप पूरा ध्यान आराम करने में लगाएं। हो सकता है आपको उपचार की जरूरत पड़े। अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने शरीर को आराम और आनंद का अनुभूति करवाएं।

आपके दिमाग से तनाव कम होगा और मन को शांति मिल सकती है। आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो इसे अनदेखा न करें, तुरंत इलाज करवाएं। आंख, गैस, आलस और साधारण दर्द की समस्या हो सकती है। वर्तमान समय आपको कमजोर महसूस करवा सकता है। काम करते वक़्त आप बहुत जल्द थक जाएंगे। आज आपके शरीर के ऊर्जा में गिरावट हो सकती है। आप पूरे दिन दिमाग से थका हुआ महसूस करेंगे।

आप लंबे समय से बीमार हैं तो आपको स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। खुदको ऐसे भोजन से बंचित रखें जो आपके स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता हैं।

मकर राशि के चक्र में जन्मे लोगों को पोषक तत्वों से युक्त खाना खाने की जरूरत है। फास्ट फूड, भुना, तल हुआ खाना खाने से खुदको पूरी तरह वंचित रखें। भरपूर पानी पिये क्योंकि आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है। व्यायाम और योग के रोजाना अभ्यास के साथ आप स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आपको किसी तरह की शारीरिक समस्या आ रही है तो अपने नजदीकी डॉक्टर से जल्द संपर्क करें।

सारांश – स्वास्थ्य के प्रति अधिक चिंतन की आवयसक्ता पड़ सकती है। आपके शरीर से ऊर्जा में गिरावट आ सकती हैं और आपको पूरे दिन नींद की अनुभूति होगी। आज थके,और चिंतित रह सकते हैं। अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे तो आपके लिए नजदीकी डॉक्टर से मिलना उचित रहेगा।

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख