लॉग इन

Vegetable Stew : वेजिटेबल स्टू के साथ अपनी डेली डाइट में एड करें सब्जियों की गुडनेस, हम बता रहे हैं फायदे और रेसिपी

सर्दियों के मौसम में बाजार में अलग-अलग तरह की सब्जियों की भरमार रहती है। इनका लाभ लेने के लिए अगर आप कोई मजेदार रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो आप एकदम सही जगह पर हैं।
वेजिटेबल स्टू को गाजर, आलू, प्याज, टमाटर, बेल पेपर, अजवाइन और मटर जैसी सब्जियों से बनाया जाता है। चित्र-अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 5 Jan 2024, 08:00 am IST
Preparation Time 20 mins
Cook Time 40 mins
Total Time 60 mins
Serves 4
ऐप खोलें

वेजिटेबल स्टू एक बहुत ही आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन है। जो मुख्य रूप से विभिन्न प्रकार की सब्जियों को स्वादिष्ट शोरबा या सॉस में एक साथ उबालकर बनाया जाता है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो किसी भी तरह से बनाया जा सकता है। इसे उपलब्ध सब्जियों, अपने आसपास के माहौल, परंपरा और संस्कृतियों के आधार पर अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है। आज हम आपके लिए वेजिटेबल स्टू की मजेदार रेसिपी और स्वास्थ्य लाभ लेकर आए हैं।

आमतौर पर, वेजिटेबल स्टू को गाजर, आलू, प्याज, टमाटर, बेल पेपर, अजवाइन और मटर जैसी सब्जियों से बनाया जाता है। इसके स्वाद को और अधिक बढ़ाने के लिए इसमें मशरूम, स्क्वैश, तोरी, पालक या बीन्स जैसी सामग्री भी मिलाई जा सकती है। इसे बहुत ही हल्का सूप भी कहा जा सकता है। इसे चावल, रोटी, ब्रेड या खाली भी खाया और पीया जा सकता है। इसे बनाने में बहुत अधिक समय नहीं लगता। इसलिए इसे बनाना भी आपके लिए कठिन नहीं होगा। इसमें बहुत सारी सब्जियां हैं, इसलिए आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकती हैं।

इसे बनाने में बहुत अधिक समय नहीं लगता। चित्र : शटरस्टॉक

जानिए हम क्यों कर रहे हैं वेजिटेबल स्टू की सिफारिश (Health benefits of vegetable stew)

1 कई तरह का पोषण मिलता है (Full of nutrition)

वेजिटेबल स्टू पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। अलग अलग तरह की सब्जियों के साथ इसे बनाया जाता है, यह समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट देता है जिसे शरीर को एनर्जी मिलती है।

2 पाचन स्वास्थ्य को दुरूस्त रखता है (Easy to digest)

अलग अलग तरह की सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, यह स्टू स्वस्थ पाचन को बढ़ावा देता है, नियमित मल त्याग में सहायता करता है, और एक संतुलित गट माइक्रोबायोम का बनाए रखने में मदद करती है।

3 वेट लॉस में मददगार (Weight loss friendly)

पेट भरने के साथ ही कैलोरी में कम होने के कारण, वेजिटेबल स्टू वजन को बनाए रखने का लक्ष्य रखने वालों के लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। यह अत्यधिक कैलोरी बढ़ाए बिना आपको भरपूर मात्रा में एनर्जी देता है। इससे आपको गिल्टी की भावना भी नहीं होती है।

4 हार्ट हेल्थ को ठीक रखता है (Heart healthy)

अक्सर स्टू में पाई जाने वाली सब्जियां, जैसे गाजर, टमाटर और पत्तेदार साग, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसी सब्जियां हार्ट हेल्थ को बनाए रखने और और पोषक तत्व प्रदान करके हृदय स्वास्थ्य में योगदान करने में मदद करते है।

चलिए अब जानते है कैसे बनाना है वेजिटेबल स्टू (How to make vegetable stew at home)

वेजिटेबल स्टू बनाने के लिए आपको चाहिए (Ingredients for vegetable stew)

जैतून का तेल – 2 बड़े चम्मच
प्याज कटा हुआ- 1
लहसुन की कलियां, बारीक काट लें- 2
गाजर, कटी हुई- 3
अजवाइन के डंठल, कटे हुए- 2
आलू, टुकड़ों में कटा हुआ- 2
शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटी हुई- 1
कटा हुआ टमाटर- 3
वेजिटेबल ब्रोथ- 4 कप
सूखा अजवायन- 1 चम्मच
सूखा तेज पत्ता- 1 चम्मच
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार
वैकल्पिक: अन्य सब्जियां जैसे मटर, हरी फलियां या स्क्वैश

स्टू आपको कई पौष्टिक तत्व दे सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

ऐसे बनाएं वेजिटेबल स्टू (Steps to make vegetable stew)

1 सभी सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काट लें।

2 एक बड़े बर्तन में मध्यम आंच पर जैतून का तेल गर्म करें। कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें, प्याज को थोड़ी देर तक भूनें।

3 गाजर, अजवाइन, आलू, बेल पेपर, और कोई भी अन्य सब्जियां जो आप उपयोग कर रहे हैं, इसमें डालें। इन्हें हल्का पकाने के लिए कुछ मिनट तक भून लें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

4 बर्तन में कटे हुए टमाटर और सब्जी का वेजिटेबल ब्रोथ डालें, ये नहीं है तो इसकी जगह पानी भी डाल सकते हैं। अच्छी तरह से हिलाएं।

5 सीज़निंग के लिए सूखी अजवायन, तेज पत्ता, नमक और काली मिर्च डालें। मिश्रण को उबाल लें, फिर आंच धीमी कर दें। इसे ढककर लगभग 20-25 मिनट तक या सब्जियों के नरम होने तक पकने दें।

6 वेजिटेबल स्टू को कटोरे में डालें और गरमागरम परोसें। इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सा दही या दूध की कुछ बूंदे भी मिला सकती हैं।

ये भी पढ़े- पेट खराब है तो ट्राई करें ये 5 हेल्दी रेसिपीज, जो पेट पर लोड डाले बिना आपको राहत देंगी

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख