लॉग इन

Appendicitis : जानिए क्या है पेट में तेज दर्द के साथ होने वाली यह समस्या

आपने बहुत से लोगों से अपेंडिक्स के दर्द और उसकी सर्जरी के बारे में सुना होगा। ये अचानक और बहुत तेज दर्द के साथ पेश आने वाली समस्या है। पर क्या शरीर में इसकी कोई जरूरत नहीं है?
बॉडी में अपेंडिक्स का होना बेहद जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक
निशा कपूर Updated: 10 Oct 2022, 11:36 am IST
ऐप खोलें

किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है उसके पेट का स्वस्थ रहना। यदि पेट से संबंधित कोई भी परेशानी होती है, तो उसका प्रभाव पूरे शरीर पर होता है। मगर पेट के भीतर कौन-कौन से अंग काम करते हैं और वे कैसे अपनी भूमिका निभाते हैं, बहुत सारे लोग इस बारे में नहीं जानते। पाचन तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला ऐसा ही एक अंग है अपेंडिक्स। ज्यादातर लोग इसे शरीर का गैरजरूरी अंग मानते हैं और निकलवाने की सलाह देते हैं। पर क्या वास्तव में ऐसा है? आइए जानते हैं अपेंडिक्स (Appendix) और उसमें होने वाली समस्या अपेंडिसाइटिस (appendicitis) के बारे में सब कुछ।

अपेंडिक्स क्या है और इसकी हमारे शरीर में क्या उपयोगिता है, यह जानने के लिए हमने बात की सिल्वर लाइन हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. शोएब इक़बाल से।

क्या है अपेंडिक्स?

डॉ इकबाल के मुताबिक बॉडी में अपेंडिक्स का होना बेहद जरूरी है। यह छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच मौजूद एक अंग है। जिसका आकार शहतूत समान होता है। यह आंतों से बाहर की तरफ निकला रहता है। इस ऑर्गन में डाइजेशन के लिए गुड बैक्टीरिया इकट्ठा होते रहते हैं।

इसमें कई बार इन्फेक्शन की वजह से अपेंडिसाइटिस नामक बीमारी हो जाती है। जिसके चलते असहनीय दर्द होता है।

इन्फेक्शन की वजह से होती है अपेंडिसाइटिस बीमारी। चित्र: शटरस्टॉक

शरीर में जरूरी है अपेंडिक्स या गैरजरूरी?

पहले डॉक्टर्स मानते थे कि अपेंडिक्स बॉडी के लिए एक अनुपयोगी ऑर्गन है और इसका कोई प्रयोग नहीं है। लेकिन एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की रिसर्च के मुताबिक, एक हेल्दी बॉडी के लिए अपेंडिक्स भी आवश्यक ऑर्गन है।

इसमें डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए गुड बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो डाइजेशन में मदद करते हैं। जब हमारी बॉडी में लंबी बीमारी की वजह से बैक्टीरिया की कमी हो जाती है, तो अपेंडिक्स का कार्य डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखना होता है।

तब क्या है अपेंडिसाइटिस में होने वाला दर्द?

आंतों में इन्फेक्शन, कब्ज, पेट में पलने वाले खराब बैक्टीरिया के बढ़ने की वजह से अपेंडिक्स में सूजन या इसकी नली में रुकावट आ जाती है। इसे अपेंडिसाइटिस (appendicitis) कहा जाता है। अगर लंबे वक़्त तक अपेंडिक्स की समस्या को नज़रअंदाज़ किया जाए, तो यह फट भी सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है।

क्या हो सकते हैं अपेंडिसाइटिस के लक्षण

अपेंडिसाइटिस का सबसे आम लक्षण पेट में बहुत तेज दर्द होना है। यह दर्द अचानक से बढ़ भी सकता है और खांसने, छींकने या तेज सांस लेने पर और अधिक कष्टदायक हो सकता है। इसके अलावा भी पेट में बहुत दर्द होना, भूख न लगना, मतली, उल्टी, कब्ज या दस्त
मल त्याग करने में परेशानी होना जैसी परेशानी भी हो सकती हैं।

क्या इस समस्या से बचा जा सकता है?

अपेंडिक्स की बीमारी से बचने के लिए आवश्यक है कि अधिक से अधिक फाइबर्स वाले फूड, हरी सब्जियां, भरपूर मात्रा में पानी पिएं। जंक फूड, अल्कोहोल और स्मोकिंग से परहेज करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरूस्त रखता है, जिससे आप अपेंडिक्स में होने वाले दर्द अथवा अपेंडिसाइटिस (appendicitis) से बची रहती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
ग्रीन गुडनेस सलाद हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

क्या है उपचार?

डॉ. इक़बाल के मुताबिक, यदि डॉक्टर को लगता है कि मरीज को अपेंडिसाइटिस है, तो वह पेट का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्केन करवाने का सुझाव दे सकता है। जिससे समस्या का पता लगाया जा सकता है। फिर समस्या का पता चलने पर इलाज या सर्जरी का सुझाव देता है।

यह भी पढ़े: स्किन डैमेज का कारण बन सकते हैं ये 5 DIY हैक्स, सोच-समझकर करें इस्तेमाल

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख