लॉग इन

World Alzheimer’s Day : इन 5 संकेतों से पहचानिए कहीं आपके पेरेंट्स भी तो नहीं आ रहे अल्जाइमर की चपेट में?

Published on:20 September 2022, 20:44pm IST

अल्जाइमर बढ़ती उम्र के साथ किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है। ये समस्या सीधा आपके सोचने - समझने के तरीके को प्रभावित करती है और डेली लाइफ में कई बधाएं उत्पन्न कर सकती है। ऐसे में अपने एजिंग पेरेंट्स का ख्याल रखने के लिए आप भी जानें क्या है अल्जाइमर के कुछ वार्निंग साइन।

1/5

छोटी - छोटी चीज़ें भूल जाना - यदि आपके पेरेंट्स आजकल छोटी - छोटी चीज़ें भूल जाते हैं, जैसे खाना किस समय खाया था? दिन और रात का अंतर न समझ पाना। हाल ही में मिले किसी व्यक्ति का नाम भूल जाना भले ही वे उन्हें कितने ही लंबे तक समय से क्यों न जानते हों। तो ये अल्जाइमर के संकेत हो सकते हैं, तुरंत उनकी जांच करवाएं।

2/5

3/5

छोटे - छोटे काम करने में मुश्किल होना - आलजाइमर से पीड़ित व्यक्ति को छोटे - छोटे काम करने में दिक्कत हो सकती है। जैसे खाना बनाना, लिखना, या कुछ भी ऐसा करना जो उनके लिए काफी आसान हुआ करता था। यहां तक कि वे कभी - कभी सीढ़ियां चढ़ना भी भूल सकते हैं।

4/5

समय और जगह का अंकलन न कर पाना - कभी - कभी बढ़ी उम्र के साथ लोग सही समय का आंकलन नहीं कर पाते हैं। जैसे कि उन्हें सुबह या शाम में अंतर नहीं समझ आयेगा। या वे किस समय क्या चीज़ पहननी है ये नहीं समझ पाएंगे। उदाहरण के लिए गर्मियों में सर्दियों के कपड़े पहनना।

5/5

NEXT GALLERY