दिल, दांत और डाइजेशन सब दुरूस्त रखता है पान का पत्ता, जानिए कैसे करना है इसका सेवन

Published on:29 August 2023, 06:12pm IST

दिल के आकर का दिखने वाला पान का पत्ता व्यक्ति की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पान के पत्तों में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जिनके कारण पिछले कई वर्षों से इसे प्रयोग किया जा रहा है। साधारण से दिखने वाले इन पत्तों असाधारण खूबियां हैं, आइये जानते हैं।

1/7

पान के शौकीनों को अक्सर आपने पान की दुकान पर खड़े हुए मीठा पान, सादा पान खाते हुए देखा होगा। पर असल में अगर आप पान के पत्ते को चूना, कत्थे और पान की सामग्री के बिना खाते हैं, तो इसका लाभ आपके स्वास्थ्य को ज्यादा होता है। जबकि तंबाकू वाला पान आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। चित्र- अडॉबीस्टॉक

2/7

आयुर्वेद और अध्यात्म दोनों में खास है पान का पत्ता - भारतीय परंपरा में पान के पत्ते का आध्यात्मिक महत्व भी काफी है। आध्यात्मिक महत्वों के साथ स्वास्थ्य के मामले में भी पान काफी फायदेमंद होता है। पान के पत्तों को सेवन के अलावा, आयुर्वेद में दवाओं और औषधियों में उपयोग किया जाता है। पान के पत्तों में विभिन्न पोषण तत्व, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जिनके कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक

3/7

डाइजेशन को करता है दुरुस्त- पान के पत्ते में ऐसी कई स्वास्थ्यवर्धक जड़ी-बूटियां भी होती हैं, जो आपके पाचन प्रणाली के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही पान के पत्तों में मौजूद विटामिन शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बनाता है। इससे भी शरीर में कब्ज़ जैसी समस्या नहीं होती और बाकि बीमारियों के साथ साथ इससे डाइजेशन में भी मदद मिलती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

4/7

दांतों और मसूड़ों के लिए भी फायदेमंद- अक्सर कत्था और चूना लगा पान खाने वाले लोगों से आपने सुना होगा कि इस तरह का पान खाने से दांत स्वस्थ रहते है, लेकिन सच्चाई इससे पलट बिलकुल अलग है। दरअसल, पान के पत्तों को अकेले ही खाने से आपके दांत और मसूड़े स्वस्थ रहते है। साथ ही नियमित पान के पत्ते का सेवन करने से आपके मुंह में होने वाले संक्रमण और मुंह की बदबू से भी निजात मिलती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

5/7

6/7

डायबीटीज़ कंट्रोल के लिए भी फायदेमंद है पान का पत्ता- डायबिटीज (शुगर) के रोगी के लिए पान के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। दरअसल, पान के पत्तों में पाये जाने वाले तत्व डायबिटीज के रोगियों की इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा देते हैं। यह शरीर के इंसुलिन के प्रतिक्रिया को सुधारकर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही पान के पत्तों में पाये जाने वाले तत्व मेटाबोलिज़्म को सुधारने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज़्म दुरुस्त होने के बाद ये तत्व अधिक फैट को घटाने में मदद करते हैं और डायबिटीज के प्रबंधन में भी मदद करते हैं। चित्र- अडोबीस्टॉक

7/7

इस तरह करें पान के पत्ते का सेवन - अब तक लोग पान को केवल पान की तरह खाते आए हैं। जिसमें सुपारी, कत्था और चूना आदि लगाया जाता है। कुछ लोग मीठा पान खाते हैं, जबकि उसमें भी कुछ हानिकारक सामग्रियां होती हैं। सेहत के लिए पान का लाभ लेना है, तो आप पान ड्रिंक बना सकती हैं। इसके अलावा इन दिनों पान की मिठाई भी प्रचलित है। पर इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें चित्र- अडोबीस्टॉक

NEXT GALLERY