लॉग इन

Bald hair style : इन 5 फायदों के लिए बच्चे ही नहीं, बड़े-बड़े भी मुंडवा रहे हैं सिर

Published on:9 June 2023, 19:31pm IST

सिर्फ पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी अपने सिर के बाल शेव करवा लेती हैं। इससे न सिर्फ बालों की कई प्रकार की समस्या से मुक्ति मिल जाती है, बल्कि गर्मी में कूल रहने का उपाय भी कर देती है। 

1/5

हेयर ग्रोथ अच्छी होती है : ऐसा माना जाता है कि बच्चों का मुंडन कराने से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है। जन्म के समय बाल बहुत सॉफ्ट होते हैं। यह जन्म के कुछ महीनों बाद टर्मिनल हेयर यानी मैच्योर हेयर से रिप्लेस कर दिया जाता है। बालों की संरचना, सॉफ्ट शायनी हेयर पूरी तरह से जीन और एनवायरनमेंट पर निर्भर करते हैं। इसलिए मुंडन के बाद इस बात की कोई संभावना नहीं होती है कि हेयर ग्रोथ अच्छे होंगे।

2/5

यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाता है : जब सिर पर बाल भरे होते हैं, तो स्कैल्प को साफ रखना आसान नहीं होता है। बाल स्किन और बाहरी दुनिया के बीच एक बाधा के रूप में कार्य करते हैं। इससे स्कैल्प पर गंदगी और बैक्टीरिया फंस जाते हैं। नतीजतन समय के साथ स्कैल्प गंदी और अस्वस्थ हो जाती है। सिर को शेव करने से सभी अतिरिक्त बाल निकल जाते हैं, जिससे स्कैल्प साफ हो जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

3/5

गर्मी नहीं लगती : हेयर फोलिकल्स पसीने को ट्रैप कर लेते हैं। जमा हुए पसीना में धूलकण जमा हो जाता है। इससे हवा की आवाजाही में भी दिक्कत होती है। यदि हेयर को शेव कर लिया जाए, तो गर्मी नहीं लगती है। यहां एक बात का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है कि शेव करने के बाद बिना कपड़ा लपेटे नहीं निकलना चाहिए। इससे सन से डायरेक्ट एक्सपोज़र मिल सकता है और हीट वेव से हम प्रभावित हो सकते हैं।  

4/5

डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है : डैंड्रफ स्कैल्प पर डेड स्किन सेल के निर्माण के कारण होता है। यह सिर पर परतदार दाने का कारण बनता है। यह पुरुषों और महिलाओं को समान रूप से प्रभावित करने वाली आम समस्याओं में से एक है। सिर मुंडवाने से सभी हेयर फोलिकल्स हट जाते हैं। यह डेड स्किन सेल को खत्म करने में मदद करता है। यही डैंड्रफ का कारण बनता है।

5/5

कूल दिख और महसूस कर सकती हैं  : गर्मी में कूल दिखना चाहती हैं, तो निश्चित रूप से अपना सिर मुंडवाने पर विचार करना चाहिए। अपने आप को अभिव्यक्त करने के लिए सिर मुंडवाने से बेहतर कोई तरीका नहीं है। भीड़ से अलग दिखने का यह सबसे आसान तरीका है। सिर मुंडा होने से ठंडा महसूस किया जा सकता है।

NEXT GALLERY