लॉग इन

डेटिंग से पहले आपको जानना चाहिए पुरुषों की इन 7 तरह की पर्सनैलिटीज के बारे में, ताकि गलत न हो पार्टनर का चुनाव

Published on:5 February 2024, 15:54pm IST

एल्फा मेन भले ही लीडरशिप क्वालिटी लेकर जन्मे हों पर वह एक अच्छे कंपेनियन नहीं हो सकते, इसके बारे में ज्यादातर लड़कियां जान चुकी हैं। पर रिश्ते में आप किस तरह के व्यक्ति के साथ चलना चाहेंगी, इसके बारे में जानना भी जरूरी है। यहां हम पुरुषों के अलग-अलग स्वभाव के बारे में बात कर रहे हैं।

1/8
चुनें अपने लिए सही पार्टनर

अकसर कहा जाता है कि जीवनसाथी का चुनाव आपके जीवन को बना या बिगाड़ सकता है। लव हो या अरेंज अमूमन लड़कियां पार्टनर चुनते वक्त उसके बाहरी व्यक्तित्व और सोशल स्टेटस पर ध्यान देती हैं। जबकि जीवन में साथ निभाने के लिए अंदरूनी व्यक्तित्व और पार्टनर के साथ व्यवहार बहुत ज्यादा मायने रखता है। अगर आप भी अपने लिए पार्टनर चुनना चाहती हैं, तो इन कॉमन पर्सनैलिटीज के बारे में जानें। 

2/8
अल्फा मेल (Alpha Male)

पुरुषों के समूह में इन्हें अकसर बैड बॉय की संज्ञा दी जाती है। इसकी वजह है इनका अपनी ख्वाहिशों के प्रति पेशनेट होना। ये स्ट्रॉन्ग, आकर्षक और लीडरशिप क्वालिटी वाले हो सकते हैं। पर यह रिश्ते में हर चीज पर अपना कंट्रोल चाहते हैं। फिर चाहें इसके लिए इन्हें लड़ना ही क्यों न पड़े। ये न अपने संकल्पों से पीछे हटते हैं और न ही हार मानते हैं। क्या आप अपने रिश्ते की ड्राइविंग सीट इन्हें सौंपना चाहेंगी? फैसला आपका है।

3/8
बीटा मेल (Beta Male)

हो सकता है आपके ग्रुप के इस शर्मीले से लड़के की तरफ कभी आपका ध्यान ही न गया हो। बीटा मेल उन पुरुषों को कहा जाता है, जो स्वभाव से शर्मीले, संकोची पर ईमानदार होते हैं। शोबाज़ी से कोसों दूर ये लोग डाउन टू अर्थ मगर बहुत सौम्य होते हैं। इन्हें अपने साथ-साथ दूसरों के कम्फर्ट का भी ख्याल रहता है। बाेलने में भी भले ही लीड न कर पाएं, पर ये एक अच्छे श्रोता होते हैं। बाहर से ज्यादा इनका साथ आपको घर पर अच्छा लग सकता है।

4/8
गामा मेल (Gamma Male)

दोस्त बनाने में माहिर इन तीसरी तरह के पुरुषों को आप पार्टी की जान कह सकते हैं। एनर्जी से भरपूर ये लोग घूमना, फिरना, चुनौतियों का सामना करना पसंद करते हैं। क्या आपके ग्रुप में भी ऐसा कोई व्यक्ति है जो हर बार कुछ नया करने का आइडिया फ्लोट करता रहता है और उसमें पूरे जतन से जुट जाता है। असल में जीवन में एक वक्त पर ठहराव की जरूरत भी होती है, और तब इनके साथ तारतम्य बैठाना मुश्किल हो जाता है। हो सकता है ये खुद ही अपनी सिचुएशन से बोर होने लगें।

5/8
डेल्टा मेल (Delta Male)

अगर आपकी टीम में या परिवार में कोई डेल्टा मेल है, तो आपको जीवन में होने वाले बदलावों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। आप इन्हें टीम लीडर के रूप में नहीं बल्कि टीम प्लेयर के रूप में देख सकते हैं। जिसका फायदा पूरी टीम को मिलता है। ये नई चीजों को सीखना, उसे स्वीकार करना और आगे बढ़ने में भरोसा रखते हैं। अगर किसी को वर्क लाइफ बैलेंस सीखना है, तो डेल्टा मेल इसके परफेक्ट उदाहरण हो सकते हैं।

6/8
सिग्मा मेल (Sigma Male)

अल्फा मेल्स की ज्यादातर क्वालिटीज सिग्मा मेल्स में मौजूद होती हैं। वे अपने रास्ते खुद बनाने में भरोसा करते हैं साथ ही दूसरों को आगे बढ़ाना भी इन्हें पसंद होता है। इन्हें आप अकसर मेंटोर की भूमिका में देख सकते हैं। ये अपने अनुभवों से सीखने में भरोसा करते हैं, इसलिए सोशल स्टेटस की भी ये लोग ज्यादा परवाह नहीं करते। ये कुछ गुण परिवार या जीवनसाथी के लिए नकारात्मक साबित हो सकते हैं। हर व्यक्ति रिश्ते में ठहराव और कुछ चीजों पर फोकस करने की अपेक्षा रखता है।

7/8
ज़ेटा मेल (Zeta Male)

ज्यादातर कलाकार, लेखक, रचनात्मक लोग इसी श्रेणी से आते हैं। क्योंकि उन्हें अपने बारे में पता है और वह इसके लिए किसी को फॉलो करना जरूरी नहीं समझते। उनमें जबरदस्त क्रिएटिविटी होती है, और इसे एक्सप्रेस करने का तरीका भी उन्हें पता होता है। सोशल टैबूज की तो वे बिल्कुल भी परवाह नहीं करते। पर कभी-कभी अतिरचनात्मकताक इन्हें अपने आसपास के लोगों से ऊब पैदा होने का कारण बन जाती है। ट्रेडिशनल चीजें तो इन्हें खासतौर पर उबाऊ लग सकती हैं।

8/8
ओमेगा मेल (Omega Male)

अपनी ही कंपनी को खूब एन्जॉय करने वाले ओमेगा मेल बीटा मेल से भी ज्यादा शर्मीले या संकोची लग सकते हैं। इन्हें सोशलाइजिंग से ज्यादा अपने साथ समय बिताने में मज़ा आता है। आप उन लोगों को इस श्रेणी में रख सकती हैं, जो पूरा वीकेंड सोकर गुजार सकते हैं। निसंदेह ये भी क्रिएटिव लोग हैं और अपने जीवन पर फोकस करने में भरोसा रखते हैं, बजाए बहुत ज्यादा पार्टी करने में।

NEXT GALLERY