लॉग इन

प्यार ही नहीं बढ़ाता, आपकी सेहत भी बनाता है चुंबन, जानिए इसके अद्भुत फायदे

Published on:24 December 2022, 12:30pm IST

किस करना एक-दूसरे को प्यार जताने का एक माध्यम है। यह किसी भी रिश्ते में आपसी प्यार को बढ़ा सकता है। मगर क्या आप जानती हैं कि थोड़े लंबे समय तक किस करना आपके स्वस्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? चलिए पता करते हैं।

1/6

हैप्पी हॉर्मोन का रिसाव होता है - किस करते वक़्त हम कितना खुश महसूस करते हैं और इसकी वजह हमारे शरीर में उत्पादित होने वाले हैप्पी हॉर्मोन हैं। किस करने से आपका दिमाग सेरोटोनिन, डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन जैसे फील-गुड केमिकल्स रिलीज करता है। यह न केवल आपकी खुशी के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।

2/6

कैविटी से लड़ने में मदद करे - किस करना आपके दांतों के लिए भी फायदेमंद है। जब आप किस करती हैं, तो आपके मुंह में लार यानी सलाइवा ज्यादा बनने लगता है। यह आपके दांतों पर प्लाक को धोने में मदद करता है जिससे कैविटी हो सकती है।

3/6

4/6

कैलोरी बर्न करे - जी हां … किस करने से आप थोड़ी बुत कैलोरीज भी बर्न कर सकती हैं। एक अच्छी और थोड़ी लंबी किस करने से 8-16 कैलोरी बर्न हो सकती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना वर्कआउट सेशन मिस करके किस करने लग जाएं।

5/6

सरदर्द से पाएं राहत - सिरदर्द या मासिक धर्म में ऐंठन होने पर किस सबसे अच्छा काम करती है। स्मूचिंग सेशन दर्द में अक्सर रक्त-वाहिका फैलाव वास्तव में आपके दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, किस आपके फेशियल मसल को लिफ्ट करने में भी मदद करती है।

6/6

सेल्फ एस्टीम बढ़ाए - एक अध्ययन में पाया गया कि जिन पुरुषों ने काम पर जाने से पहले एक किस किया वे अधिक पैदा कमाने में कामियाब रहे। इससे हमें यह पता चलता है कि चुंबन लोगों को खुश करता है। साथ ही, उनके आत्म-सम्मान को भी बढ़ाता है। एक अच्छा कॉन्फिडेंस लेवल काम में सुधार लाने में मदद कर सकता है।

NEXT GALLERY