लॉग इन

वृश्चिक राशि के जातकों को गाड़ी चलाते वक्त अधिक सावधानी बरतनी चाहिए

गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतना आपको दुर्घटना का शिकार होने से बचा सकता है। ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे।
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 7 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

बिच्छू एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जाने जाते हैं। आपकी सहनशक्ति प्रबल है। आप आसानी से मुश्किल वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना आपके लिए उचित रहेगा।

 

वृश्चिक राशि के जातक भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर होते हैं, इस समस्या से निकलने के लिए जमीनी तौर पर सोचना और मेडिटेशन का अभ्यास आपकी मदद कर सकता है। योग आपके दिमाग से बेमतलब के विचार और गतिविधियों को दूर रखने के लिए अनिवार्य है। ऐसा करना आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप संवेदनशील प्रकृति के व्यक्ति हैं। गले, फेफड़े और आंत की समस्या आपके परेशानी का कारण बन सकती है।

 

खूब सारा पानी आपको त्वचा संबंधित समस्याओं से दूर रखेगा। बड़ों का सम्मान करें और किसी के बहकावे में आने से बचें। ऐसा करना आपके ब्लड प्रेशर और तनाव को बढ़ा सकता है। चीजों के बारे में ज्यादा न सोचें। ध्यान और व्यायाम आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद कर सकते हैं। कमजोर दिल और कमजोर गला होने के कारण किसी भी तरह के नशे से दूर रहें। अपने टॉयलेट को साफ और सूखा रखना महत्वपूर्ण है।

 

यह भी पढ़ें:  Ligament tear : जानिए क्या है यह दर्दनाक समस्या और आप इसे कैसे मैनेज कर सकती हैं

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख