लॉग इन

स्वस्थ शरीर के लिए वसायुक्त भोजन से परहेज रखें मीन राशि की महिलाएं

फैटी भोजन के अधिक सेवन से आप मोटापे सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकती हैं। ऐसे में स्वस्थ संतुलित भोजन का सेवन करने की कोशिश करें।
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 14 Apr 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज आपका स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। लेकिन आपको वसायुक्त भोजन से परहेज रखने की जरूरत है। अपने आहार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए मिल स्कीप करने से बचें। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन से आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपको इन समस्याओं से दूर रहने में मदद करेगा। शारीरिक गतिविधियों को करते वक्त घुटनों पर अधिक जोर देने से बचें।

आज आप कार्य में अधिक व्यस्त रहेंगी। क्षमता से अधिक कार्य करने से बचे, क्योंकि यह आपकी शारीरिक कमजोरी का कारण बन सकता है। वहीं आज कार्य अव्यवस्थित रहेगा। सहकर्मियों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। लोगों की बातों पर अधिक ध्यान न दें। अटके हुए कागजी कार्यों के पूरा होने की संभावना है। अपनी आगामी योजनाओं और कागजी कार्यों पर ध्यान दें। क्योंकि बाद में यह आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है।

 आज आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। शाम को मूड फ्रेश करने के लिए पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती हैं।आज आपके पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर नजदीकी डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज डेटिंग ऐप के माध्यम से किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात कर सकती हैं।

एक्टिविटी टिप – अपनी रचनात्मक ऊर्जा को चैनलाइज़ करें।

कार्य के लिए शुभ रंग – ऑफ-व्हाइट

प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा

कर्म टिप – अपने निर्णय को लेकर स्पष्ट रहे।

यह भी पढ़ें:  माउंटेन क्लाइंबर्स करना पसंद नहीं है? तो फ्लैट बेली के लिए ट्राई करें ये 5 व्यायाम

Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

अगला लेख