Healthshots

By Anjali Kumari 

Published March, g 10, 2023 

आपकी त्वचा को बर्बाद कर सकते हैं ये 5 ट्रेंडिंग हैक्स

आजकल महिलाएं घरेलू नुस्खे के नाम पर त्वचा के साथ कई सारे नए नए एक्सपेरिमेंट्स करती रहती हैं। परंतु सभी की त्वचा अलग अलग प्रकार की होती है और इन ट्रेंडिंग हैक्स का परिणाम भी सभी के स्किन पर अलग हो सकता है। जाने किस तरह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 6 हैक्स।

Image Credits : Adobestock 

टूथपेस्ट : जलन और खुजली का कारण बन सकता है

Image Credits : Adobestock

ब्लैकहेड्स से लेकर पिम्पल और दाग धब्बों पर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने का ट्रेंड काफी तेजी से लोगों को आकर्षित कर रहा है। परंतु इसमें मौजूद सोडियम लॉरियल सल्फेट जैसे अन्य केमिकल स्किन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं।

Image Credits :Adobestock

बेकिंग सोडा : त्वचा का पीएच बिगाड़ सकता है

Image Credits : Adobestock

त्वचा पर बेकिंग सोडा का इस्तेमाल स्किन को प्रोटेक्ट करने वाले ऑयल बैरियर को रिमूव कर देता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा पर प्राकृतिक रूप से मौजूद बेक्टिरिया डिस्टर्ब हो जाते हैं। जिसकी वजह से पिम्पल, ब्रेकआउट और स्किन इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

Image Credits : Adobestock

सॉल्ट वॉटर : हो सकती है हाइपरपिगमेंटेशन

Image Credits : Adobestock

त्वचा को बार बार साल्ट वॉटर से धोना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। यह स्किन बैरियर को प्रभावित करता है। साथ ही एक्ने, एक्ज़ीमा और हाइपरपिग्मेंटशन जैसी त्वचा से जुड़ी समस्यायों को और ज्यादा बढ़ा देता है।

Image Credits : Adobestock

विनेगर : स्किन बर्न का बन सकता है कारण

Image Credits : Adobestock

विनेगर का सीधा इस्तेमाल त्वचा में जलन का कारण बन सकता है। इसके साथ ही इसे लंबे समय तक लगाए रखने से रैशेज होने का खतरा बना रहता है।

Image Credits : Adobestock

अंडे : हो सकता है स्किन इंफेक्शन

Image Credits Adobestock

कभी भी केवल अंडे को त्वचा पर अप्लाई न करें। इसे किसी अन्य सामग्री में मिलाकर ही त्वचा पर लगाएं। अन्यथा यह स्किन इन्फेक्शन का कारण बन सकता है।

Image Credits : Adobestock

मेयोनीज : आपको दे सकती हैं एक्ने

Image Credits : Adobestock

जरूरत से ज्यादा या बार बार स्किन पर मेयोनीज अप्लाई करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इससे पिम्पल होने का खतरा बना रहता है साथ ही इसका नियमित इस्तेमाल पोर्स को बंद कर सकता है।

Image Credits : Shutterstock

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे तो आपने सुने होंगे, अब जरा नुकसान भी जान लें

Image Credits :Adobestock