Healthshots

By Anjali Kumari

Published June 21, 2023

वर्ल्ड म्यूजिक डे पर जानिए अलग-अलग तरह के संगीत का क्या होता है आपके मूड पर असर

हम दिन भर किसी न किसी तरह की आवाज़ों के बीच रहते हैं। इनमें से कुछ आवाज़ें प्यारी लगती हैं, तो कुछ को सुनना बहुत बोझिल लगता है। वास्तव में यह संगीत की शक्ति है। जो न केवल आपका मूड बूस्ट कर सकती है, बल्कि खराब संगीत मूड ऑफ भी कर सकता है। विभिन्न अध्ययनों में यह सामने आया है कि एक सही लय के साथ सुना गया संगीत प्रसव के दर्द को भी कंट्रोल कर सकता है। वर्ल्ड म्यूजिक डे पर जानते हैं ब्रेन पर संगीत का प्रभाव।

Image Credits : Adobestock

मधुर संगीत आपके मस्तिष्क में एंडोर्फिन रिलीज करता है जिससे आप प्रसन्न रहती हैं। अलग-अलग प्रकार के म्यूजिक का मानसिक स्वास्थ्य पर अलग तरह का असर पड़ता है। आइए कुछ पॉपुलर म्यूजिक फॉर्म्स का मस्तिष्क पर प्रभाव के बारे में जानते हैं।

Image Credits : Adobestock

पॉप म्यूजिक (Pop music)

Image Credits : Adobestock

यदि आप पढ़ाई करती हैं या एकाग्रता वाले किसी भी कार्य को करती हैं,।तो पॉप म्यूजिक आपके ब्रेन को रिलैक्स रहने और आपके फोकस को बढ़ाने में मदद करता है। यह क्रिएटिविटी की ओर आपको आकर्षित कर सकता है। नियमित रूप से इस म्यूजिक को सुनने से आपका ब्रेन फंक्शन भी इंप्रूव होता है।

Image Credits : Adobestock

हिप हॉप म्यूजिक (Hip hop music)

Image Credits : Adobestock

हिप हॉप म्यूजिक ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और स्ट्रेस रिलीज करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देता है। यदि आप हिप हॉप लवर हैं तो आपने डिप्रैशन और एंजायटी का खतरा बहुत कम होता है।

Image Credits : Adobestock

लोक संगीत (folk music)

Image Credits : Adobestock

लोक संगीत लोगों के मन मे पुरानी सभ्यताओं को जीवित रखता है। इसके साथ ही यह डिप्रेशन, एंग्जाइटी, हाइपरटेंशन जैसे मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से उभरने में भी मदद करता है। इसे सुनने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आप किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रख पाती हैं।

Image Credits : Adobestock

जैज (jazz)

Image Credits : Adobestock

जैज म्यूजिक सुनने से नींद की गुणवत्ता बढ़ती है। इसके साथ ही आपके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक असर पड़ता है, जैसे कि इससे मेमोरी और मूड बूस्ट होता है। यहां तक कि यह दर्द के अहसास को कम कर देता है और डिप्रेशन एवं एंग्जाइटी को हावी नहीं होने देता।

Image Credits : Adobestock

सोल म्यूजिक (Soul music)

Image Credits : Adobestock

जब आप मायूस होती हैं तो ऐसे में सोल म्यूजिक आपको चीयर अप करता है। यह आपके मेमोरी को बूस्ट करता है और आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ावा देता है। साथ ही जब आप वर्कआउट करते हुए सोल म्यूजिक सुनती हैं तो यह आपको अधिक ऊर्जा प्रदान करता है।

Image Credits : Adobestock

Immunity for Longevity : लंबी उम्र चाहती हैं, तो आज से ही इन 5 तरीकों से मजबूत बनाएं इम्यून सिस्टम

Image Credits : Adobestock