Healthshots

By Smita Singh 

Published March 9, 2024

Reverse diabetes : इन 9 उपायों को अपनाकर डायबिटीज को किया जा सकता है रिवर्स

टाइप 2 मधुमेह का कोई इलाज नहीं है, लेकिन कुछ अध्ययन बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए इसे रिवर्स करना संभव है। दवा के साथ-साथ आहार में बदलाव और वजन घटाने के माध्यम से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में सक्षम हुआ जा सकता है।

Image Credits : Adobe stock

रिवर्स डायबिटीज

नियमित व्यायाम इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।  इसका अर्थ है कि कोशिकाएं ब्लड में शुगर का बेहतर उपयोग कर सकती हैं।  इससे ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। व्यायाम के अच्छे प्रकारों में वेटलिफ्टिंग, तेज चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, नृत्य करना, लंबी पैदल यात्रा करना और स्वीमिंग भी शामिल हैं।

Image Credits : Adobe stock

नियमित व्यायाम करें

शरीर कार्ब्स को चीनी में परिवर्तित करता है।  कार्ब सेवन की निगरानी और भोजन की योजना बनाकर शरीर को ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। कम कार्ब वाला आहार शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।  इसके लॉन्ग टर्म लाभ मिल सकते हैं।

Image Credits : Adobe stock

कार्ब्स को प्रबंधित करें

फाइबर शरीर में कार्बोहाइड्रेट के पाचन और चीनी के अवशोषण को धीमा कर देता है। घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर नियंत्रण में सुधार के लिए सर्वोत्तम है। हाई फाइबर खाद्य पदार्थों में फल, सब्जियां, बीन्स और साबुत अनाज शामिल हैं।

Image Credits : Adobe stock

अधिक फाइबर खाएं

भरपूर पानी पीने से किडनी को अतिरिक्त शुगर को बाहर निकालने में मदद मिलती है। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अधिक पानी पीते हैं, उनमें हाई शुगर लेवल विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। फ्लेवर्ड ड्रिंक ब्लड शुगर को और बढ़ा देते हैं।

Image Credits : Adobe stock

खूब पानी पिएं

पोर्शन कंट्रोल आपके द्वारा खाई जाने वाली कैलोरी को कम करने में मदद करता है। इससे मध्यम वजन बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे वजन को नियंत्रित करने से हेल्दी ब्लड शुगर लेवल  को बढ़ावा मिलता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज के विकास का खतरा कम हो जाता है।

Image Credits : Adobe stock

पोर्शन कंट्रोल करें

तनाव ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित करता है। व्यायाम, रिलैक्स टेक्नीक और मेडिटेशन से तनाव और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Image Credits : Adobe stock

तनाव प्रबंधित करें

खराब नींद की आदतें भूख बढ़ा सकती हैं। वजन बढ़ाने को बढ़ावा दे सकती हैं। इससे ब्लड शुगर प्रभावित हो सकती है। नींद की कमी से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है,  जो ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए आवश्यक है।

Image Credits : Adobe stock

पर्याप्त नींद लें

हाई ब्लड शुगर लेवल क्रोमियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों की कमी से जुड़ा हुआ है।  ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। क्रोमियम युक्त खाद्य पदार्थों में मांस, फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स शामिल हैं। मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों में पत्तेदार सब्जियां, कद्दू के बीज, ट्यूना, साबुत अनाज, डार्क चॉकलेट, केले और बीन्स शामिल हैं।

Image Credits : Adobe stock

मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं