Healthshots

By smita Singh 

Published April 20, 2024

माहवारी में सेक्स करना चाहती हैं, तो आपको जान लेनी चाहिए पीरियड सेक्स से जुड़ी ये 9 बातें

पीरियड सेक्स एक फ्रेज है। इसका उपयोग सेक्सुअल एक्टिविटी को बताने के लिए किया जाता है। इसमें पार्टनर के माहवारी से गुजरने के बावजूद सेक्सुअल एक्टिविटी होती है। पीरियड सेक्स में ओरल सेक्स के अलावा पेनिट्रेटिव सेक्स भी शामिल होता है। कुछ लोग माहवारी के दौरान सेक्स नहीं करना पसंद कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग मासिक धर्म चक्र के दौरान सेक्स को आनंददायक मानते हैं।  इसके कुछ फायदे और नुकसान भी हैं।

Image Credits : Adobe stock

क्या है पीरियड सेक्स

माहवारी एक अलग तरह का अनुभव लेकर आती है। इसमें आपके शरीर में कुछ हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। जिससे वेजाइना और वल्वा ब्लीडिंग के कारण सूज जाते हैं। इससे कुछ लोगों में संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जो सेक्स को अधिक आनंददायक बनाती है।

Image Credits : Adobe stock

मूड को हैप्पी कर सकता है

माहवारी का ब्लड लुब्रिकेंट के रूप में कार्य करता है। पीरियड ब्लड प्राकृतिक चिकनाई दे सकता है। यदि वेजाइनल ड्राईनेस की समस्या से कोई महिला जूझ रही है, तो ब्लड पर्याप्त चिकनाई देता है। फ्रिक्शन और योनि क्षेत्र में चोट लगने का भी डर नहीं रहता है। इससे और भी कई स्वास्थ्य लाभ जुड़े हैं। कुछ महिलाओं को इससे सिर दर्द और पेट दर्द में भी राहत मिलती है।

Image Credits : Adobe stock

प्राकृतिक लुब्रिकेंट

यदि आप मासिक धर्म के दौरान यौन संबंध बनाती हैं, तो आपको कम दर्द का अनुभव हो सकता है। पीरियड के दौरान गर्भाशय द्वारा अपनी परत छोड़ने के संकुचन के कारण मासिक धर्म में पीरियड क्रैम्प होता है। ऑर्गेज्म होने से एंडोर्फिन का स्राव शुरू हो जाता है। जो दर्द से राहत दिला सकता है।

Image Credits : Adobe stock

पीरियड क्रैम्प से राहत मिल सकती है

कुछ महिलाएं हार्मोन में उतार-चढ़ाव के कारण माहवारी के दौरान अधिक उत्तेजना का अनुभव करती हैं। सेक्सुअल हेल्थ जर्नल के अध्ययन के अनुसार इस दौरान कुछ महिलाओं की  सेक्स ड्राइव भी बढ़ जाती है। यह पीरियड सेक्स के दौरान एंडोर्फिन हॉर्मोन निकलने के कारण होता है।

Image Credits : Adobe stock

कुछ महिलाओं को हाई सेक्स ड्राइव का अनुभव

अगर पीरियड में यह सोचकर सेक्स कर रही हैं कि ये आपका फर्टाइल समय नहीं है, तो आप गलत सोच रही हैं। पीरियड के दौरान अनसेफ सेक्स प्रेगनेंसी का जोखिम बढ़ा सकता है। यदि आप अनचाहे गर्भ से बचना चाहती हैं, तो कंडोम का इस्तेमाल करना सुनिश्चित करें। साथ ही इस्तेमाल किया हुआ कंडोम दुबारा इस्तेमाल न करें। इससे संक्रमण हो सकता है।

Image Credits : Adobe stock

बनी रहती है प्रेगनेंसी की संभावना

यदि आप सोचती हैं कि पीरियड सेक्स के दौरान सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज नहीं होंगी, तो गलत सोच रही हैं। सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज की संभावना उतनी ही बनी रह सकती है, जितनी बिना पीरियड के। जब तक आप सामान्य सावधानियां बरत रही हैं, तभी तक पीरियड सेक्स सुरक्षित है।

Image Credits : Adobe stock

सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का जोखिम

सेक्स आनंद के लिए है, मगर आप नहीं चाहेंगी कि इसके दाग आपके कपड़ों या बिस्तर पर नजर आएं। कुछ जोड़े इस अनुभव से सेक्स के प्रति वितृष्णा महसूस करने लगते हैं। हालांकि इस दौरान तौलिया या अलग शीट का इस्तेमाल कर अपने इस अनुभव को आनंददायक बना सकती हैं। मगर साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें, वरना इंफेक्शन हो सकता है। सेक्स के बाद खुद को गुनगुने पानी से धोना भी न भूलें।

Image Credits : Adobe stock

ये मैसी और खराब अनुभव दे सकता है

अगर आप पीरियड सेक्स को एन्जॉय करना चाहती हैं, तो पेनिट्रेशन को अल्टीमेट गोल मानने की बजाए इसकी पूरी यात्रा में शामिल हों। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि पीरियड सेक्स के दौरान सिर्फ पेनिट्रेटिव पीरियड सेक्स पर ध्यान केंद्रित नहीं करना है। ओरल स्टिमुलेशन पर भी ध्यान देना है।

Image Credits : Adobe stock

अलग-अलग सेक्स पोज