Healthshots

By Jyoti Sohi

Published April 19, 2024

Early signs of liver disease : ये संकेत दिखें तो हो जाएं सावधान, बीमार हो रहा है आपका लिवर

लिवर शरीर के मुख्य अंगों में से एक है, जो शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्त करके पाचनतंत्र को मज़बूत बनाता है। मगर अनियमित लाइफस्टाइल लिवर के खराब होने का मुख्य कारण साबित होने लगता है। इसके चलते शरीर में कई प्रकार के बदलाव नज़र आने लगते हैं। जानते हैं लिवर खराब होने के शुरूआती लक्षण।

Image Credits : Shutterstock

थकान महसूस होना

Image Credits : Shutterstock

वे लोग जो लिवर की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें अक्सर आलस्य की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे व्यक्ति हर वक्त थकान महसूस करता है और नियमित कार्यों को उचित प्रकार से करने में सक्षम नहीं होता है। इससे न्यूरोट्रांसमिशन में परिवर्तन आने लगता है, जो लिवर और मांइड के बीच सिग्नलिंग को प्रभावित करता है।

Image Credits : Shutterstock

पेट में सूजन व दर्द

Image Credits : Shutterstock

लिवर फंक्शन पूर्ण रूप से न होने के कारण शरीर में रक्त का प्रवाह बाधित हो जाता है। इसका असर गट हेल्थ पर भी नज़र आने लगता है, जो पेट में दर्द और सूजन का मुख्य कारण साबित होता है। क्षतिग्रस्त लिवर के चलते बार बार पेट में दर्द की शिकायत होने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

डार्क यूरिन

Image Credits : Shutterstock

यूरिन के रंग में आने वाला बदलाव लिवर की समस्या को दर्शाता है। इसके चलते पेशाब का रंग गहरा पीला होने लगता है, जो शरीर में टॉक्सिक पदार्थों की मौजूदगी का संकेत है। इसके अलावा मल के रंग में भी अंतर नज़र आने लगता है।

Image Credits : Shutterstock

जी मचलाना

Image Credits : Shutterstock

लिवर खराब होने के कारण बार बार जी मचलाने लगता है। इसके चलते व्यक्ति का एपिटाइट भी लो हो जाता है। दरअसल, ब्लड में बढ़ने वाले विषैले पदार्थों के चलते लिवर  की कार्यक्षमता कम होने लगती है और वो पूर्ण रूप से टॉक्सिक पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाता है।

Image Credits : Shutterstock

खुजली का बढ़ना

Image Credits : Shutterstock

लिवर के रोगियों को त्वचा पर खुजली का सामना करना पड़ता है। त्वचा के नीचे जमा बाइल नमक के उच्च स्तर के कारण बढ़ने लगता है, जो खुजली का कारण साबित होता है। ये खुजली शरीर के सभी अंगों में बढ़ने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

त्वचा और आंखों में पीलेपन का बढ़ जाना

Image Credits : Shutterstock

वे लोग जिनका लिवर क्षतिग्रस्त है, उनकी त्वचा और आंखों में पीलापन बढ़ने लगता है। इसके चलते त्वचा और आंखों में पीलिया के लक्षण नज़र आने लगते हैं। रक्त में बिलीरुबिन बढ़ने लगता है और लिवर उसे डिटॉक्स करने में असमर्थ होता है।

Image Credits : Shutterstock