Healthshots
By Smita Singh
Published May 31, 2023
वर्कआउट और फिटनेस मोटिवेशन चाहती हैं, तो फिल्म एक्ट्रेस सारा अली खान की इंस्टाग्राम फ़ॉलोवर बन जाएं। फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए वे सबसे अधिक एक्सरसाइज, ध्यान, योगासन पर भरोसा करती हैं। अपनी सुंदरता के लिए वे इन तीन चीज़ों को ही क्रेडिट देती हैं।
सारा अली खान जब अधिक वजन वाली थीं, तो उन्होंने कार्डियो वर्कआउट को अपनाया। मुक्केबाजी और ट्रेडमिल पर हिट करना उन्होंने पसीना बहाने का जरिया बनाया। इससे हृदय मजबूत होता है और मांसपेशियों में अच्छी तरह ब्लड फ्लो हो पाता है।
फिटनेस के लिए पसंदीदा काम को भी जरिया बनाया जा सकता है। सारा को जब जिम जाने का मन नहीं करता है, तो वे लाइट मयूजिक सुनकर खुद को प्रेरित करती हैं। उनके अनुसार, सायकिल चलाने, दौड़ने, स्किपिंग को भी एक्सरसाइज का जरिया बनाया जा सकता है।
सारा मानती हैं कि मूड के अनुसार एक्सरसाइज करें। यदि किसी दिन किसी ख़ास एक्सरसाइज को करने का मन नहीं कर रहा है, तो कैलोरी बर्न करने के लिए दूसरा एक्सरसाइज भी किया जा सकता है।
सारा आमतौर पर हफ्ते में 4 या 5 बार जिम जाती हैं। जिम में उनके वर्कआउट में मुख्य रूप से इंटेंस कार्डियो और वेट ट्रेनिंग सेशन शामिल होते हैं। वे वजन घटाने के लिए Squats और Shoulder workouts पर भरोसा करती हैं।
सारा के अनुसार, एक्सरसाइज से एक दिन की छुट्टी अवश्य लें। यह मसल्स रिकवरी के लिए जरूरी है। व्यायाम मांसपेशियों के ऊतकों में टीयर्स पैदा करता है। बाकी दिनों में फाइब्रोब्लास्ट्स इसकी मरम्मत करता है। यह टिश्यू को ठीक करने और बढ़ने में मदद करता है।
सारा अपनी डाइट पर कंट्रोल रखती हैं। इसके लिए वे कार्ब इंटेक पर ध्यान देती हैं। खासतौर पर लंच के समय वे लो कार्ब लेती हैं। उनका डाइट प्लान लो-कार्ब और हाई-प्रोटीन डाइट के साथ शुरू होता है।
खुद को फिट और फाइन रखने के लिए सारा हेल्दी फ़ूड लेती हैं। दिन की शुरुआत वे हल्दी और पालक को गर्म पानी में उबालकर लेने से करती हैं।ब्रेकफास्ट में वे टोस्ट के साथ इडली या उबले अंडे लेना पसंद करती हैं। प्री-वर्कआउट मील में वे मूसली या फलों के साथ ओट्स लेती हैं।
सारा अली खान को भारतीय भोजन पसंद है। दोपहर के भोजन में वे चपातियां, दाल, सब्जियां, सलाद और फल भी लेना पसंद करती हैं। शाम में वे अक्सर उपमा लेती हैं। डिनर में वे हल्का खाती हैं। वे हरी सब्जियों के साथ चपाती लेती हैं।