Healthshots

By Smita Singh 

Published April 25, 2024

सबसे इफेक्टिव हेयर केयर उत्पाद है अंडा, जानिए कैसे कर सकती हैं इसका इस्तेमाल

अंडे बालों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड हैं। इनमें विटामिन ए, विटामिन ई, बायोटिन, फोलेट और प्रोटीन होते हैं। एग यॉक में हेल्दी फैट होता है, जो नमी देने में मदद करता है। यह बालों को स्वस्थ और अधिक घना बनाता है।

Image Credits : Adobe stock

बालों को पोषण देता है अंडा

बालों में लगाने से पहले जांच लें कि आपको अंडे से एलर्जी नहीं है। यदि अंडे को स्किन पर लगाते ही खुजली और जलन होने लगती है, तो इसे बालों पर अप्लाई नहीं करें। अगर आपको अंडे से एलर्जी नहीं है, तो आप सीधे अपने बालों में अंडे लगा सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

लगाने से पहले पैच टेस्ट करें

इसे लगाने के लिए एक बाउल में दो अंडे फोड़ लें। उन्हें अच्छे से मिला लें। अब अपने बालों को हिस्सों में बांट लें। मिश्रण को सीधे बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।   यह बालों की जड़ों को आवश्यक विटामिन और मिनरल  प्रदान करेगा।

Image Credits : Adobe stock

रुट और स्कैल्प पर लगाएं

यदि स्कैल्प ड्राई हो गए हैं और रूसी की समस्या है, तो अंडे में अन्य सामग्री भी मिलाएं। आप हनी, ऑलिव ऑयल, दही, नींबू का रस भी मिला सकती हैं। एंटी बैक्टीरियल गुणों वाला शहद, नींबू और दही बालों की समस्या को दूर करने में  मदद करेंगे।

Image Credits :Adobe stock

ऑलिव ऑयल और दही मिलाएं

यदि अंडे की बदबू आपको परेशान कर देती है, तो सीधे अंडा लगाने की बजाए  आप इसके प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें एग शैम्पू, कंडीशनर और हेयर मास्क आदि शामिल हैं। अंडे से समृद्ध हेयर केयर प्रोडक्ट का उपयोग करने से आपको समान परिणाम मिलते हैं।

Image Credits : Adobe stock

अंडे से तैयार प्रोडक्ट का इस्तेमाल

वांछित परिणामों के लिए अंडे को अपने बालों पर कुछ देर तक लगा हुआ रहने देना चाहिए। 15-20 मिनट के लिए बालों पर छोड़ना सबसे अच्छा होता है। अंडे को बालों पर लगाने के कुछ देर बाद धो लेने से यह उतना फायदे नहीं दे पायेगा, जितना देना चाहिए। इसे नियमित रूप से बालों पर लगाना भी जरूरी है।

Image Credits : Shutterstock

अंडे को बालों में लगा रहने दें

इसे ऑइली हेयर पर नहीं लगाना चाहिए।  तेल के कारण मिश्रण स्कैल्प में ठीक से नहीं जा पाता है। इसलिए पहले बालों पर लगा हुआ तेल धो लें। फिर एग हेयर मास्क अप्लाई करें। स्कैल्प ड्राई होने पर अपने पसंदीदा हेयर ऑयल के साथ अंडे को मिक्स कर लगा सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

लगाने से पहले बाल साफ कर लें

धोने के बाद भी बालों में अंडे के पोषक तत्व का बने रहना जरूरी है। इसलिए हेयर मास्क लगाने के बाद आपको माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। यह नियम अन्य हेयर मास्क पर भी लागू होता है।

Image Credits :Adobe stock

माइल्ड शैम्पू का प्रयोग करें

अंडे के मास्क को कुछ देर तक लगा रहने देने के बाद ठंडे पानी और शैम्पू से धो लें। बाल धोने के बाद किसी कंडीशनर का उपयोग न करें। अंडा नेचुरल कंडीशनर है। यह टॉक्सिन्स फ्री होता है।

Image Credits : Adobe stock

कंडीशनर का प्रयोग न करें