Healthshots

By Smita Singh

Published Aug 17, 2022

गर्मी के कारण कम कर पा रही हैं फिजिकल एक्टिविटी, तो समर सीजन में खुद को फिट रखने के यहां हैं 8 टिप्स

गर्मी के दिन में फिटनेस को नजर अंदाज़ करने पर वजन बढ़ सकता है। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ सकता है। गर्मी में एक्सरसाइज करने से पहले कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए।

Image Credits : Shutterstock

गर्मी में फिटनेस को नजरअंदाज़ नहीं करें

एक्सरसाइज करने से शरीर का टेम्प्रेचर बढ़ जाता है। पसीना चलने के बावजूद शरीर को कूल करना आसान नहीं होता है। गर्मी में घर पर एक्सरसाइज कर सकती हैं। तेज धूप की बजाय सुबह- सवेरे वर्कआउट कर लेने से फिटनेस गोल हासिल करने में आसानी होती है।

Image Credits : Shutterstock

करें सुबह वर्कआउट

सिर्फ तेज गति के वर्कआउट से पसीना अधिक चलेगा और आपको स्वास्थ्य समस्याएँ भी हो सकती हैं।गर्मी में खुद को फिट रखने के लिए तेज गति के साथ माध्यम गति के भी वर्कआउट करें। गर्मी में साइकिलिंग, वाकिंग के साथ-साथ स्वीमिंग भी की जा सकती है।

Image Credits : Instagram 

करें मिक्स वर्कआउट

 डीप फ्राइड फ़ूड डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित कर देते हैं। इससे वेट गेन की आशंका बनी रहती है। गर्मी के दिन में फिट रखने के लिए तले भोजन से खुद को दूर रखें। हेल्दी और हल्का भोजन लें।

Image Credits : Shutterstock

तले भोजन से परहेज करें

बासी भोजन में जल्दी बैक्टीरिया ग्रो कर जाते हैं। इससे उल्टी और दस्त होने की समस्या हो सकती है। बासी और डिब्बाबंद फ़ूड में अन्हेल्दी फैट अधिक होते हैं। गर्मी के सीजन में इन दोनों फ़ूड को खाने से परहेज करें।

Image Credits : Shutterstock

बासी और डिब्बाबंद फ़ूड को न कहें

गर्मी में कोलन क्लीन नहीं होने की समस्या अधिक होती है। इससे ब्लोटिंग और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कोलन क्लीन कर गट हेल्थ की मजबूती के लिए गर्मी में फाइबर का ज्यादा मात्रा में सेवन करें। फाइबर सप्लीमेंट के तौर पर इसबगोल भूसी भी ली जा सकती है।

Image Credits : Shutterstock

फाइबर का ज्यादा मात्रा में सेवन

गर्मी में पसीना अधिक चलने पर डीहाइड्रेशन की समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। पानी के अलावा, इलेक्ट्रोलाइट की पूर्ति के लिए नारियल पानी का भी सेवन करें। जूसी फ्रूट और फ्लूइड डाइट का सेवन करें।

Image Credits : Shutterstock

हाइड्रेटेड रहना

कॉफी और शराब डिहाइड्रेट कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स से परहेज करें। इसकी बजाय सादा पानी पियें। छाछ, सौंफ शरबत, गोंद कतीरा शरबत इनके विकल्प हो सकते हैं। ये पेट ठंडा रखकर वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

छाछ और सौंफ गोंद कतीरा शरबत

स्ट्रीट फूड दूषित हो सकता है। यह बीमारियों को बुलावा दे सकता है। पेट की एलर्जी और बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। शरीर में अनहेल्दी फैट जमाकर वजन बढ़ा सकता है। इसलिए गर्मी के दिन में खुद को फिट रखने के लिए बाहर के खाने से परहेज करें।

Image Credits : Shutterstock

बाहर के खाने से परहेज करें