Healthshots
By Jyoti Sohi
Published Feb 06, 2024
डिप्रेशन एक ऐसा मानसिक विकार है, जिसमें व्यक्ति तनाव ग्रस्त रहता है और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में असमर्थ होता है। जानते हैं वो लक्षण जो डिप्रेशन की ओर इशारा करते हैं।
हर वक्त तनाव में रहने से उसका असर नींद पर भी दिखने लगता है। बार बार किसी एक चीज़ के बारे में सोचने से अनिद्रा की समस्या बढ़ जाती है, जिससे सिरदर्द, डार्क सर्कल और तनाव का सामना करना पड़ता है। तनाव में रहने से नींद बाधित होने लगती है।
वे लोग जो डिप्रेशन का शिकार होते हैं, वे किसी भी कार्य पर फेकस करने में समर्थ नहीं होते हैं। एक ही समय में कई प्रकार के विचार उन्हें घेरे रखते हैं। मानसिक तौर पर अस्वस्थ होने से वर्क प्रोडक्टीविटी पर उसका प्रभाव पड़ता है।
छोटी छोटी बातों पर झल्ला जाना और रोना तनाव का मुख्य संकेत हैं। वे लोग जो किसी कारणवश चिंता से घिरे रहते हैं, उन लोगों के भावनाओं को नियंत्रित करना आसान नहीं होता है। ऐसे लोग आसानी से भावुक हो जाते हैं।
मानसिक तनाव का असर एपिटाइट पर भी दिखने लगता है। जहां कुछ लोगों को भूख नहीं लगती है, तो कुछ ओवरइंटिंग करने लगते हैं। इससे मोटापे की समस्या उन्हें घेरे रखती है। अनियमित भूख प्यास कई स्वस्थ्य समस्याओं का कारण बनने लगती है।
अकेले रहना और खुद से बातें करना तनाव को दर्शाता है। व्यक्ति अकेले में बातें करने लगता है, जहां स्वंय को सेल्फ क्रीटिसाइज़ करता है। सेल्फ केयर की कमी के चलते व्यक्ति हर गलती के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। इस प्रकार व्यक्ति सोशल सर्कल से कट जाता है।