Healthshots

By Jyoti Sohi

Published May 05, 2024

Ice apple benefits : इन 5 फायदों के लिए आप भी जरूर करें ताड़गोला का सेवन

गर्मी में अक्सर हीट स्ट्रोक से बचने के लिए हाइड्रेटिंग खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है। उन्हीं सुपरफूड्स में से एक है ताड़गोला। शरीर को ठंडक प्रदान करने वाले इस खाद्य पदार्थ का स्वाद नारियल जैसा होता है, मगर दिखने में ये लीची के समान लगता है। जानते हैं पोषण से भरपूर ताड़गोला के कुछ बेहतरीन फायदे।

Image Credits : Adobestock

शरीर को रखे हाइड्रेट

Image Credits : Shutterstock

ताड़गोला का सेवन करने से शरीर में पानी का स्तर उच्च बना रहता है, जिससे शरीर निर्जलीकरण की समस्या से बच जाता है। इसमें पानी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जिससे शरीर हीट स्ट्रोक के खतरे से बच जाता है। इसके अलावा शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा बनी रहती है।

Image Credits : Shutterstock

इम्यून सिस्टम को बनाए मज़बूत

Image Credits : Shutterstock

एंटीऑक्सीडेंटस के अलावा ताड़गोला में विटामिन बी, सी, पोटैशियम, जिंक और फास्फोरस की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर संक्रमण के प्रभाव से मुक्त रहता है। इसके अलावा शरीर में ऊर्जा का उच्च स्तर बना रहता है। ताड़गोला मौसमी बीमारियों के खतरे को कम कर देता है।

Image Credits : Shutterstock

डाइजेशन को करे इंप्रूव

Image Credits : Shutterstock

गर्मी के चलते अक्सर लोगों को अपच, ब्लोटिंग, एसिडटी और कब्ज का सामना करना पड़ता है। ताड़गोला को आहार में सम्मिलित करने से पाचन संबधी समस्याएं हल हो जाती है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर की उच्च मात्रा से भूख को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

Image Credits : Shutterstock

त्वचा के लिए फायदेमंद

Image Credits : Shutterstock

धूप की तेज किरणें त्वचा पर रैशेज, लालिमा और टैनिंग का कारण साबित होती है। ऐसे में त्वचा को ग्लोई बनरए रखने के लिए ताड़गोला का सेवन करें। इसके सेवन से त्वचा का कोलेजन का स्तर बढ़ने लगता है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स की समस्या से मुक्त रखेन में मदद करती है।

Image Credits : Shutterstock

वेटलॉस में मददगार

Image Credits : Shutterstock

इस लो कैलोरी फूड में जहां पोषण भरपूर मात्रा में पाया जाता है, वहीं वाटर लेवल भी उच्च होता है। इससे बार बार भूख लगने की समस्या हल हो जाती है और एपिटाइट भी नियंत्रित रहता है। ताड़गोला का सेवन करने से शरीर में जमा होने वाली अतिरिक्त कैलोरीज़ को रोकने में मदद मिलती है।

Image Credits : Shutterstock