हार्ट को हेल्दी रखना है तो इन 5 तरह के कुकिंग ऑयल पर कर सकते हैं भरोसा
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हृदय संबधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। दरअसल, कई प्रकार के तेल हार्ट की आर्टरीज़ को डैमेज करने में कारगर साबित होते है। जो ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा देते हैं और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है। जानते हैं हार्ट को हेल्दी रखने वाले 5 तरह के नेचुरल ऑयल।
Image Credits : Shutterstock
सरसों का तेल
Image Credits : Pixabay
विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटिड और पॉलीअनसेचुरेटिड फैटी एसिड पाए जाते हैं। इससे हृदय रोग का खतरा कम होने लगता है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम भी मज़बूत बन जाता है। इसमें मौजूद गुड फैटस ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Image Credits : Shutterstock
ऑलिव ऑयल
Image Credits : Shutterstock
दैनिक आहार में ऑलिव ऑयल को शामिल करने से शरीर में विटामिन ई की कमी पूरी हो जाती है। रोज़ाना 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल का सेवन करने से हृदय संबधी समस्याओं का खतरा टल जाता है। इसके अलावा ये मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। जो डिमेंशिया से शरीर को बचाता है।
Image Credits : Shutterstock
तिल का तेल
Image Credits : Shutterstock
तिल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस और एंटी.इंफ्लामेटरी गुण शरीर के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स हृदय संबधी रोगों के खतरे को कम कर देते हैं। साथ ही ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसका रोज़ाना सेवन करने से डाइबिटीज़ के जोखिम को कम किया जा सकता है।
Image Credits : Shutterstock
नारियल का तेल
Image Credits : Shutterstock
खासतौर से दक्षिण भारत में खाना पकाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला नारियल का तेल हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है। इसमें पाए जाने वाले नेचुरल सेचुरेटिड फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर एचडीएल यानि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके अलावा मेटाबॉलिक हेल्थ को भी बनाए रखता है।
Image Credits : Pixabay
सोयाबीन तेल
Image Credits : Pixabay
इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हल हो जाती है और वेटलॉस में भी सहायता प्रदान करता है। इसमें विटामिन, जिंक और आयरन पाया जाता है। जो शरीर को मज़बूती प्रदान करता है।