By Jyoti Sohi
Published Feb 06, 2025

Healthshots

दांतों की मज़बूती को बढ़ाने के लिए इन विंटरफूड्स को करें अपने आहार में शामिल

दांतों की मज़बूती के लिए माउथ हाइजीन मेंटेन करने के अलावा खानपान की अच्छी आदतों को जीवनचर्या में शामिल करना भी आवश्यक है। वे लोग जो दांतों से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, वे सर्दी के मौसम में कुछ खास खाद्य पदार्थों का सेवन करके शरीर को हेल्दी व दांतों को मज़बूत बना सकते है। जानते हैं दांतों की मज़बूती के लिए ये विंटर फूड्स।

Image Credits: Adobe Stock

अमरूद से मिलेगी दांत दर्द से राहत

Image Credits: Adobe Stock

अमरूद का सेवन करने से दांत दर्द की समस्या हल होने लगती है। इसके पत्ते भी दांतों के लिए बेहद गुणकारी है। अमरूद में एंटीबैक्टीरियल और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं। वहीं इसके पत्तों को चबाने से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया से राहत मिलती है। इसके पत्तों को पानी में उबालकर मॉयथवॉश के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image Credits: Adobe Stock

हरी पत्तेदार सब्जियां

Image Credits: Adobe Stock

आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से शरीर को विटामिन, मिनरल और कैल्शियम की प्राप्ति होती है। इससे दांतों की मज़बूती बढ़ने लगती है और मसूढ़ों के दर्द को भी कम किया जा सकता है। दरअसल, पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड और नाइट्रेट मौजूद होता है, जो दांतों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होता है। 

Image Credits: Adobe Stock

गाजर से प्लाक की समस्या होगी हल

Image Credits: Adobe Stock

गाजर दांतों के लिए आवश्यक हैं। इससे प्लाक की समस्या हल हो जाती है और कैविटी से लड़ने में मदद मिलती है। इससे विटामिन ए और बी की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गाजर को चबाने से स्लाइवा बनने लगता है, जो मसूढ़ों से जुड़ी समस्याओं को हल करने में मददगार साबित होता है। 

Image Credits: Adobe Stock

सेब बढ़ाए दांतों की मज़बूती

Image Credits: Adobe Stock

सर्दियों में मौसमी फलों और सब्ज़ियों की आमद बढ़ने लगती है। दांतों की मज़बूती के लिए आहार में सेब को शामिल करें। इससे न केवल इनेमल को मज़बूती मिलती है बल्कि क्लीजिंग में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा सेब का सेवन करने से स्लाइवा का प्रोडक्शन भी बढ़ने लगता है। 

Image Credits: Adobe Stock

शकरकंद टूथ इनेमल को रखे स्वस्थ

Image Credits: Adobe Stock

इसमें मौजूद विटामिन ए की मात्रा मसूढ़ों के सॉफ्ट टिशूज़ और म्यूकस मेंबरेन को बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही इससे दांतों को प्रोटीन की प्राप्ति होती है, जो टूथ इनेमल को बिल्ड करने में मदद करता है। नियमित रूप से इसका सेवन दांतों की मज़बूती को बढ़ाता है और ओरल हाइजीन को मेंटेन करने में मदद करता है। 

Image Credits: Adobe Stock

ग्रीन टी का करें सेवन

Image Credits: Adobe Stock

डेली रूटीन में कैफीन को ग्रीन टी से रिल्पेस करके मुंह में जमा बैक्टीरिया को दूर करने में मदद मिलती है और दांतां की मज़बूती बढ़ने लगती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा संक्रमण के प्रभाव को कम करके ओरल हाइजीन को बनाए रखने में मददगार साबित होती है।

Image Credits: Adobe Stock