By Jyoti Sohi
Published Nov 16, 2024
गठिया से ग्रस्त लोगों को मौसम में बढ़ने वाली ठंडक के साथ जोड़ों में सूजन, दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। इसके चलते रोज़मर्रा के कार्यों को करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति के चलते लाइफस्टाइल में सामान्य बदलाव लोर इस समस्या को हल किया जा सकता है। जानते हैं सर्दियों में अर्थश्राइटिस से निपटने के लिए किन टिप्स को करें फॉलो।
शरीर को हाइड्रेट रखें
पानी का उच्च स्तर होने से शरीर को सिनोवियल फ्लूइड बनाने में मदद मिलती है। इससे जोड़ों में बढ़ने वाली फ्रिक्शन को रोका जा सकता है। दर्द और सूजन को कम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। इससे टॉक्सिक पदार्थों को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
गर्माहट बनाए रखें
गठिया के गंभीर दर्द से बचने के लिए गर्म पानी की सिकाई करें। इसके लिए हाथों और पैरों को कुछ देर के लिए हल्के गर्म पानी में रखें। इसके अलावा गर्म कपड़े, जैसे टोपी, दस्ताने और जुराबें पहनकर रखें। इससे ठंड को दूर करके शरीर को गर्माहट प्रदान करने में मदद मिलती है।
व्यायाम है ज़रूरी
शरीर में बढ़ने वाले दर्द को कम करने में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ मददगार साबित होती है। इससे जोड़ों में सूजन को दूर करके हड्डियों और मासंपेशियों की मज़बूती बढ़ने लगती है। शरीर हेल्दी और एक्टिव रहता है। साथ ही स्टेमिना में भी बढ़ोतरी होती है।
हेल्दी वेट मैनेजमेंट
वज़न अधिक होने से घुटनों पर उसका प्रभाव दिखने लगता है। स्वस्थ वजन बनाये रखने से दर्द और जकड़न को कम किया जा सकता है। इसके लिए आहार को नियमित बनाए रखें और शुगर व एंप्टी कैलोरीज़ के इनटेक से बचें। इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त कैलोरीज़ को बर्न किया जा सकता है।
विटामिन डी की कमी करें दूर
सर्दी के मौसम में सुबह की धूप लेने के साथ विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करे। इससे अर्थराइटिस और ओस्टियोपिरोसिस से बचा जा सकता है। इसके लिए आहार में मशरूम, दूध, सोया और अंडे शामिल करें।