By Jyoti Sohi
Published Oct 30, 2024
सेहत संबंधी सीजनल समस्याओं को दूर करने के लिए लहसुन एक गुणकारी उपाय है। रसोई में पाया जाने वाला ये डिटॉक्सीफाइंग एजेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कई समस्याओं के खतरे को कम कर देता है। विटामिन, मिनरल और मैंगनीज से भरपूर इस पौष्टिक खाद्य पदार्थ से शरीर को कई फायदे मिलते है। जानते हैं लहसुन किस तरह से रखता है सेहत का ख्याल।
सर्दी और मौसमी संक्रमण से करे बचाव
लहसुन में एंटीमाइक्रोबॉयल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो शरीर को सर्दी, खांसी और मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा शरीर को हार्मफुल बैक्टीरिया से प्रोटेक्ट करने में मदद करती है।
वेट लॉस में मदद करे
लहसुन की कलियों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता हैं। इससे बॉडी को डिटॉक्स करके वेट लॉस में मदद करती है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शरीर में मौजूद कैलोरीज़ को बर्न करने में मदद करता है। कच्चे लहसुन को कुचलकर शहद के साथ मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।
हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे
लहसुन का सेवन करने से स्ट्रोक, दिल के दौरे और हाई ब्लड प्रेशर जैसी हृदय संबधी समस्याओं से बचा जा सकता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। इसके अलावा शरीर में ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित रहता है।
इम्यून सिस्टम को करे बूस्ट
लहसुन में विटामिन बी, सी, मैंगनीज और सेलेनियम की मात्रा पाई जाती हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लहसुन से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड इम्यूनिटी पर सकारात्मक प्रभाव डालता हैं। व्यंजनों में एड करके इसका सेवन कर सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
एंटी माइक्रोबॉयल और एंटीफंगल प्रॉपर्टीज से भरपूर लहसुन स्कैल्प को किसी भी प्रकार के संक्रमणसे मुकत रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण बैक्टीरिया को खत्म करके बालों की मज़बूती को बढ़ाता है। इससे हेयरग्रोथ में फायदा मिलता है।