By Yogita Yadav
Published Feb 24, 2025
सफेद कद्दू, जिसे पेठे के नाम से भी जाना जाता है इसमें कम कैलोरी और भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बी6 के साथ-साथ मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, आयरन, थियामिन और ल्यूटिन पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
वजन घटाने में
इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है। यही वजह है अगर आप इसका जूस नाश्ते के साथ पीते हैं तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें कैलोरी भी कम होती हैं जो वजन घटाने करने में मदद करती है।
बॉडी डिटॉक्स करने में
एंटीऑक्सीडेंट जो शरीर से दूषित पदार्थों को अलग करने में सहायता करता है, सफेद कद्दू में अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका जूस सुबह नाश्ते के समय पीने से ज्यादा फायदा मिलता है जो बॉडी डिटॉक्स करने में सहायता करता है।
पाचन के लिए फायदेमंद
पाचन क्रिया के लिए सफेद कद्दू का जूस बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं जो पेट की दिक्कतों को सही करने में मदद करते हैं।
हाइड्रेट रखने में मदद करता है
सफेद कद्दू में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप इसका जूस पीते हैं तो ये आपको हाइट्रेट रखने में सहायता करता है । इसकी तासीर ठंडी होती है इस वजह से ये शरीर को ठंडा रखता है।
इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत
इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में सहायता करते हैं। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो मौसमी संक्रमण से बचने में मदद करता है।
अमरूद के 7 फायदे जानिए जिनकी वजह से आपको इसे नियमित डाइट में शामिल करना चाहिए