Healthshots
By Jyoti Sohi
Published Feb 05, 2024
अनार के साथ साथ उसका छिलका भी बेहद काम आता है। अनार के छिलकों को 2 से 3 दिन तक कड़क धूप में सूखने के लिए रखें। सूखने के बाद उसका पाउडर बना लें और उसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख दें। उसे चाय, गुनगुने पानी और काढ़े में मिलाकर पी सकते हैं।
अनार के छिलके में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ठण्ड के मौसम में बार बार उठने वाली खांसी को दूर करने के लिए पहले अनार के छिलके को सुखा लें और फिर उसका पाउडर बनाकर उसे शहद के साथ मिलाकर चाट लें।
चेहरे पर दिखने वाले एक्ने खूबसूरती को कम कर देते हैं। इन्हें हटाने के लिए अनार के छिलके पाउडर में दूध मिलाकर तैयार कर लें। अब इसे मुहांसों पर लगाकर छोड़ दें। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा में मौजूद एक्स् पार्टिकल्स को रिमूव कर देते हैं।
अनार के छिलके के सेवन से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। अनार के छिलके के पाउडर को पानी में उबालकर पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ निकल जाते हैं। इसे चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके सेवन से शरीर कई समस्याओं से बच जाता है।
शरीर में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए अनार के छिलके का सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस की मदद से ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर कर ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोका जा सकता है। अनार के छिलके के अर्क का सेवन करने से वेटलॉस में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर में के स्तर को सुधारा जा सकता है।
झड़ते और रूखे बालों की समस्या पर काबू पाने के लिए 2 चम्मच नारियल या जैतून के तेल में आधा चम्मच अनार के पाउडर को डालकर मिला लें। अब इस घोल की मदद से स्कैल्प मसाज करें। इससे बालों की जड़ें मज़बूत होने लगती है और बाल मॉइश्चराइज़ रहते हैं।