Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Mar 24, 2024

Biotin Benefits : खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी है सेहत का यह विटामिन, यहां हैं बायोटिन के 5 फायदे

शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन बेहद आवश्यक है और उन्हीं में से एक है बायोटिन यानि विटामिन एच। इस बी काम्प्लेक्स विटामिन की मदद से शरीर आहार को एनर्जी में परिवर्तित करता है। इसे क्रूशियल न्यूट्रिएंट भी कहा जाता है। जानते हैं इसके फायदे।

Image Credits : Shutterstock

जानिए क्या है बायोटिन

Image Credits : Shutterstock

विटामिन बी ग्रुप से जुड़े बायोटिन को विटामिन एच या विटामिन बी 7 भी कहा जाता है। ये एक घुलनशील विटामिन है, जो वसा और कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने में मदद करता है। शरीर में बायोटिन की कमी से रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होने लगती है।

Image Credits : Shutterstock

त्वचा को निखारे

Image Credits : Shutterstock

शरीर में बायोटिन की कमी के चलते स्किन पर रैशेज और चकत्तों की समस्या बढ़ने लगती है। बायोटिन के सेवन से त्वचा हेल्दी और मुलायम बनी रहती है। इसे पाउडर और सप्लीमेंट के तौर पर आहार में शामिल कर सकते हैं।

Image Credits : Shutterstock

हेयरफॉल से बचाए

Image Credits : Shutterstock

बालों को स्वस्थ बनाए रखने में बायोटिन बेहद कारगर है। इससे फॉलिकल्स को मज़बूती मिलने लगती है। साथ ही बालों का टैक्सचर उचित बना रहता है। हेयर प्रॉबल्म को दूर करने में बायोटीन को अपन आहार में अवश्य शामिल करें।

Image Credits : Shutterstock

नाखून रहे स्वस्थ

Image Credits : Shutterstock

बायोटीन की उचित मात्रा को आहार में शामिल करने से नाखूनों के आकार से लेकर उनके रंग तक सब कुछ उचित प्रभावित होता है। इससे नाखूनों की मज़बूती बढ़ती है और ग्रोथ भी बढ़ जाती है। इससे नाखूनों के टूटने की समस्या से बचा जा सकता है।

Image Credits : Shutterstock

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

Image Credits : Shutterstock

गर्भवती महिलाओं के लिए बायोटिन बेहद फायदेमंद है। इससे मां और बच्चे का स्वास्थ्य उचित बना रहता है। प्रेगनेंसी के दौरान दी जाने वाले बायोटिन की मात्रा का उचित सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सिद्ध होता है।

Image Credits : Shutterstock

डायबिटीज़ को करे रेगुलेट

Image Credits : Shutterstock

बायोटिन का उचित सेवन करने से डायबिटीज़ को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बायोटिन यानि विटामिन बी बीटा सेल्स को प्रभावित करके इंसुलिन स्राव को बढ़ा सकता है। इससे मांसपेशियों में इंसुलिन फ़ंक्शन में सुधार आने लगता है।

Image Credits : Shutterstock