चीनी छोड़ने का हेल्दी तरीका है शहद से बने ये 5 लाजवाब व्यंजन, नोट कीजिए रेसिपी
चीनी से बनने वाली मिठाई आपके स्वास्थ्य पर नाकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। जिसे लोगों को प्रीडायबिटिक हैं, उन लोगों के लिए ये और अधिक खतरनाक हो सकता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी चीनी वाली मिठाइयों से बचना चाहिए। अगर आप चीनी छोड़ना चाहते हैं, तो शुरुआत इन शहद से बनी मिठाइयों से करें।
Image Credits : Shutterstock
क्यों फायदेमंद हैं चीनी की जगह शहद का सेवन
Image Credits : Shutterstock
शहद एक तरह की चीनी ही होती है। इसमें पकाने या बेकिंग में सफेद चीनी की तुलना में अधिक कैलोरी होती है। क्योंकि यह अधिक मीठा होता है, यदि आप इसे चीनी के विकल्प में उपयोग कर रहे है तो इसका कम मात्रा में उपयोग करें। एक चम्मच शहद में 64 कैलोरी 0 ग्राम प्रोटीन, 0 ग्राम वसा, 17 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। शहद में आयरन, जिंक और पोटैशियम भी कुछ मात्रा में पाए जाते है।
Image Credits : Shutterstock
हनी ग्रीक योगर्ट पारफेट
Image Credits : Shutterstock
ताजी बेरिज, कटे हुए केले और शहद को ग्रीक योगर्ट के साथ एक परत में लगाएं। अधिक क्रंच के लिए ऊपर से ग्रेनोला या कटे हुए ड्राई फ्रूट डालें। यह पौष्टिक डेजर्ट प्रोटीन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो इसे एक संतोषजनक और पौष्टिक डेजर्ट बनाती है।
Image Credits : Shutterstock
शहद के साथ भुने हुए नट्स
Image Credits : Shutterstock
मिक्स नट्स (जैसे बादाम, काजू और पेकान) को थोड़े से शहद, दालचीनी और एक चुटकी नमक के साथ मिलाएं। सुनहरा और खुशबू आने तक ओवन में भूनें। एक हेल्दी नाश्ते और मिठाई के तौर पर आप इसका आनंद ले सकते है। लेकिन सबसे पहले आप इसे ठंडा कर लें।
Image Credits : Shutterstock
कटे हुए सेब के साथ हनी योगर्ट डिप
Image Credits : Shutterstock
ग्रीक योगर्ट में थोड़े से शहद और थोड़ी सी दालचीनी को मिला लें। इसे आपको एक हेल्दी नाश्ता बनाना है इसलिए इसके साथ आपको सेब को काटकर खाना है। सेब को इस डिप के साथ खाने से आपके मीठे की क्रेविंग भी खत्म हो जाएगी और आप एक हेल्दी डेजर्ट का आनंद ले पाएंगे।
Image Credits : Shutterstock
शहद के साथ मीठा सलाद
Image Credits : Shutterstock
एक बड़े बाउल में आपको सभी तरह के कटे हुए फल ले लेने है। इसमें आप बेरिज, खरबूजा, खट्टे फल और अंगूर ले सकते है। इसमें मिठास लाने के लिए शहद और नींबू के कुछ बूंदे मिलाएं। आप चाहे तो इसमें ग्रीक योगर्ट मिला सकते है।
Image Credits : Shutterstock
शहद ओटमील कुकीज़
Image Credits : Shutterstock
ओटमील, मसले हुए केले या बिना चीनी वाले एप्पल सॉस और मिठास के लिए शहद का उपयोग करके घर का बना ओटमील कुकीज बनाएं। अधिक स्वाद और क्रंच के लिए नट्स, बीज, या डार्क चॉकलेट चिप्स मिलाएं।