Healthshots

By Anjali Kumari

Published  13, 02, 2023

स्मज प्रूफ लॉन्ग लास्टिंग लिप्स्टिक के लिए फॉलो करें ये 5 स्टेप्स, दिन भर रहेगी होंठों पर रंगत

पार्टी, डेट और ऑफिस में हर 2 घंटे बाद आपको लिपस्टिक को टच अप देना पड़ता है। ऐसे में लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाने में आपकी मदद करेंगे यह 5 हैक्स।

Image Credits :  Adobe stock

पहला स्टेप - लिप स्क्रब

Image Credits : Adobe stock

एक्सफोलिएट करने से होठों पर जमे डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाते हैं, जो क्रीज को स्मूद बनाने में मदद करते हैं। लिप्स को स्क्रब करने से ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, और ब्लड फ्लो उत्तेजित होता है। जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ा देता है और होठों को उभरा हुआ दिखाता है।

Image Credits : Adobe stock

दूसरा स्टेप - लिप बाम

Image Credits : Adobe stock

लिप बाम होठों के लिए प्रोटक्शन कवर की तरह काम करता है। यह होठों के दरार को भर देता है ताकि उनमें लिपस्टिक का रंग न भरे। शिया बटर, कोकोनट बटर और विटामिन ई जैसी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर प्राकृतिक लीप बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Image Credits : Adobe stock

तीसरा स्टेप - लिप लाइनर

Image Credits : Adobe stock

लिप लाइनर लिपस्टिक को फैलने से रोकता है। इसलिए अपने लिपस्टिक के मिलते जुलते शेड का लिप लाइनर लें और उसे लिपस्टिक लगाने के पहले होठों की बाहरी रेखा पर लगाएं। इस स्टेप से होंठ काफी उभरे हुए और सुंदर नजर आते हैं।

Image Credits : Adobe stock

चौथा स्टेप - लिप कलर

Image Credits : Adobe stock

अब अपनी मन पसंदीदा शेड का लिपस्टिक अप्लाई करें। पहली परत के बाद टिशू पेपर से लिप्स को ब्लॉट करें। फिर उसके ऊपर एक दूसरी परत लगाएं। यह आपके लिपस्टिक को लंबे समय तक बने रहने में मदद करेगा।

Image Credits : Adobe stock

पांचवां स्टेप - लिप ग्लॉस

Image Credits : Adobe stock

लिपस्टिक लगाने के बाद अपने होठों पर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। यह लिपस्टिक के बाहरी प्रोटेक्टिव लेयर के रूप में काम करता है। साथ ही यह होठों को उभार देता है और आपका लुक काफी कोमल और खूबसूरत नजर आता है।

Image Credits : Pixabay

सेहत संबंधी और भी स्टोरीज के लिए

Image Credits : Freepik

ऐप डाउनलोड