Healthshots

By Sandhya Singh

Published April 07, 2024

हेल्दी हार्ट और कम कोलेस्ट्राॅल के लिए इन 5 तरह के कुकिंग ऑयल को भी कर सकती हैं ट्राई

वसा आपके स्वास्थ्य में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं। भोजन और नाश्ते में स्वस्थ वसा को शामिल करने से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार हो सकता है, हृदय स्वास्थ्य में मदद मिलती है और आपके भोजन के स्वाद को बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।खाना पकाने के तेल सहित सही प्रकार के फैच का चयन करना महत्वपूर्ण है।

Image Credits : Shutterstock

ऑलिव ऑयल

Image Credits : Pixabay

ऑलिव ऑयल जैतून को कुचलकर, पीसकर उनका तेल लेकर बनाया जाता है। यह हृदय-स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट, विटामिन ई और पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध है, जो कई तरीकों से आपको स्वास्थ रखने में मदद कर सकते है। ऑलिव ऑयल से भरपूर आहार एथेरोस्क्लेरोसिस के विकास से बचाता है, जिसे हृदय रोग का मुख्य कारण माना जाता है।

Image Credits : Shutterstock

एवोकाडो का तेल

Image Credits : Pixabay

एवोकाडो तेल एक और हैल्दी फैट है जो खाना पकाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। एवोकाडो तेल पके हुए एवोकाडो के फल से तेल निकालकर बनाया जाता है। ऑलिव ऑयल की तरह, एवोकैडो तेल में पाया जाने वाला अधिकांश फैट मोनोअनसैचुरेटेड रूप में होता है, जो हेल्दी ब्लड लिपिड स्तर का समर्थन करने जैसे हृदय स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

Image Credits : Shutterstock

तिल का तेल

Image Credits : Pixabay

यदि आप ऐसे टेस्ची तेल की तलाश में हैं जो मध्यम आंच पर खाना पकाने के लिए उपयुक्त हो, तो तिल का तेल इसमें बेस्ट है। तिल का तेल भुने हुए या कच्चे तिल के बीज से निकाला जाता है, ये बीज विटामिन, खनिज, हेल्दी  फैट और प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होते है।

Image Credits : Shutterstock

सूरजमुखी का तेल

Image Credits : Pixabay

जब खाना पकाने के तेल की बात आती है तो यह तेल एक हेल्दी विकल्प है जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाए बिना सही भोजन बनाने में आपकी मदद करता है। यह हल्का है और इसमें एक मक्खन जैसा स्वाद है। इसमें थोड़ा सा विटामिन ई और के भी होता है।

Image Credits : Shutterstock

मूंगफली का तेल

Image Credits : Pixabay

यह तेल उच्च तापमान पर खाना पकाने में काम आता है, मूंगफली का तेल मूंगफली से बनाया जाता है। यह बजट के अनुकूल है और इसका स्वाद भी अच्छा है, जो इसे कई व्यंजनों के लिए एक विकल्प बनाता है।  मूंगफली को कम तापमान पर सुखाकर और तेल निकालकर बनाया जाता है, जो इसके अधिकांश पोषक तत्वों को संरक्षित करने में मदद करता है।

Image Credits : Shutterstock