Healthshots

By Sandhya Singh

Published July 09, 2023

Almond butter benefits : बादाम का मक्खन हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ वजन भी कम करता है, जानिए इसके और भी फायदे

पीनट बटर के बारे में आपने बहुत सुना होगा और सभी ने खाया भी होगा। लेकिन क्या आपने बादाम के बटर के बारे में सुना है? पीनट बटर का तरह ही आल्मंड बटर भी आपको आराम से मिल सकता है। इसे आप अपने घर पर भी बना सकते हैं। इसे स्मूद स्प्रेड या दरदरा, किसी भी फॉर्म में तैयार किया जा सकता है। इसे भून कर या कच्चा भी बटर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चलिए पहले आज आपको इसके फायदों के बारे में जानकारी दे देते हैं।

Image Credits : Adobe Stock

बादाम बटर क्या है

Image Credits : Adobe Stock

बादाम बटर उन कई नट बटर्स में से एक है जो क्लासिक नट बटर, पीनट बटर का विकल्प हैं। बादाम बटर बादाम और बहुत कम अन्य सामग्री से बनाया जाता है। स्वाद में थोड़ा बदलाव लाने के लिए बादाम को कच्चा या भूना जा सकता है। बादाम बटर की कई रेसिपी आपको मिल जाएंगी, लेकिन मुख्य रूप से इसे बादाम और नमक मिलाकर फुड प्रोसेसर में पीसा जाता है।

Image Credits : Adobe Stock

बढ़े हुए वजन को कम कर सकता है

Image Credits : Adobe Stock

बादाम बटर में स्वस्थ वसा और फाइबर की अच्छी मात्रा आपको लंबे समय तक भूख लगने से बचाती है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपको एक भोजन के बाद दूसरे भोजन के बीच में कुछ भी खाने से बचते हैं। यह तब मददगार होता है जब आप अपने भोजन के बीच अंतराल रखते हैं और वजन कम करने या नियंत्रित करने के लिए अपने भोजन के सेवन पर नज़र रखते हैं।

Image Credits : Adobe Stock

शरीर को प्रोटीन देनें में मदद करता है

Image Credits : Adobe Stock

2 बड़े चम्मच बादाम बटर में 7 ग्राम प्रोटीन के फ़ायदे शरीर को मिलते हैं। प्रोटीन हड्डियों के निर्माण, मांसपेशियों को मज़बूत बनाने, ऊतकों के फिर से निर्माण और मरम्मत के लिए ज़रूरी है। हमारे बाल और नाखून भी प्रोटीन से बने होते हैं, इसलिए हमें इसकी बहुत ज़रूरत होती है।

Image Credits : Adobe Stock

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

Image Credits : Adobe Stock

बादाम खाने के बाद ब्लड शूगर और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। बादाम के बटर में मौजूद मैग्नीशियम इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह डायबिटीज के खतरे के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

Image Credits : Adobe Stock

हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है

Image Credits : Adobe Stock

बादाम बटर जिसमें नमक न हो उसके प्रति चम्मच में 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। कैल्शियम आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। बादाम बटर में मौजूद मैग्नीशियम आपके शरीर को कैल्शियम को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में भी मदद करता है।

Image Credits : Adobe Stock

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है

Image Credits : Adobe Stock

बादाम बटर में प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर होता है जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। हाई मेटाबॉलिज्म रेट आराम और एक्टिविटी के दौरान बर्न की जाने वाली कैलोरी की संख्या को बढ़ाती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

Image Credits : Adobe Stock