Healthshots

By Jyoti Sohi

Published Aug 14, 2023

Figs to lose weight : वेटलॉस करना है तो इस तरह करें अंजीर को अपनी डाइट में शामिल

अगर आप वज़न कम करने की कोशिश कर रही हैं, तो पोषण से भरपूर अंजीर को अपनी मील में ज़रूर शामिल करें। दुनियाभर में अलग अलग नामों से अपनी पहचान बनाने वाली अंजीर को फल और ड्राईफ्रूट दोनों ही प्रकार से खाया जाता है। अगर आप स्लिम होना चाहती हैं, तो जानें इसके फायदे और इसके सेवन का सही तरीका।

Image Credits : Adobestock

पोषण से भरपूर

Image Credits : Shutterstock

पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और जिंक से भरपूर अंजीर हमारे स्वास्थ्य को मज़बूत बनाए रखती है। आयुर्वेद में औषधि के तौर पर प्रयोग की जाने वाली अंज़ीर को खाने से शरीर कई समस्याओं से मुक्त रहता है। इसके सेवन से न केवल वेटलॉस में मदद मिलती है बल्कि हृदय गति को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर को नियमित बनाए रखने में भी लाभ पहुंचाती है।

Image Credits : Adobestock

अंजीर को भिगोकर खाना है बेस्ट

Image Credits : Shutterstock

फाइबर से भरपूर 2 से 3 अंजीर को रातभर भिगो कर सुबह उठकर खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। आप चाहें, तो आप इसका पानी भी पी सकते हैं, जो शरीर का फायदा पहुंचाता है। इसके अलावा अगर आप इसे एक गिलास दूध के साथ खाती है, तो आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है।

Image Credits : Shutterstock

फिग्स विद ओट्स

Image Credits : Shutterstock

अंजीर का सेवन करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। दरअसल, जरूरी मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। 

Image Credits : Shutterstock

वेटलॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए एक कप ओट्स में भीगी हुई अंजीर को काटकर मिलाएं और उसमें योगर्ट एड कर लें। इसमें मौजूद मिठास के कारण आपको चीनी या शहद मिलाने की आवश्यकता नहीं है। वज़न कम करने के लिए रोज़ाना इसे खाएं। इससे आपको दोपहर तक भूख नहीं लगेगी।

Image Credits : Adobestock

डेजर्ट से रिप्लेस करें

Image Credits : Adobestock

इसकी मदद से आप अपनी मीठा खाने की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। कस्टर्ड या पुडिंग में आप इसे चीनी और अन्य टॉपिग्स की जगह प्रयोग कर सकते हैं। इससे आप मिठाई भी बना सकते हैं। इसका क्रंची टेस्ट आपके खाने के फलेवर को बढ़ाने के अलावा आपको मोटापे की समस्या से भी दूर रखता है।

Image Credits : Shutterstock

लो कैलोरी फूड

Image Credits : Adobestock

अगर आप वेटलॉस जर्नी पर है और कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं, तो स्नैक्स या तरल पदार्थ के तौर पर इसका सेवन कर सकती है। दूध में 3 से 4 बादाम और दो भीगी अंजीर डालकर स्मूदी तैयार करें और इसे ब्रेकफासट में लें। लो कैलोरी होने के चलते अंज़ीर का सेवन करने से शरीर को मज़बूती प्राप्त होगी।

Image Credits : Shutterstock