By Anjali Kumari
Published Dec 04, 2024

Healthshots

ठंड के मौसम में समय पर जागने और एक्टिव दिन की शुरुआत करने में आपकी मदद करेंगी ये 6 टिप्स

ठंड के मौसम में सुबह नींद से जागना और एक्टिव होना बेहद मुश्किल होता है। ज्यादातर लोग अपना अलार्म बंद करके वापस से सो जाते हैं। वहीं बहुत से लोगों को जागने के बाद भी आलस महसूस होता रहता है। हालांकि, ठंड में गर्म बिस्तर से निकलने का मन भला किसका करता है, परंतु समय पर उठाना और अपने नियमित दिनचर्या को फॉलो करना भी जरूरी है। ऐसे में ये 6 खास टिप्स आपको सर्दियों में समय पर जागने और एक्टिव रहने में मदद करेंगे।

Image Credits: Adobe Stock

पानी पिएं

Image Credits: Adobe Stock

सुबह जागने के तुरंत बाद, पानी पीने से शरीर उत्तेजित होता है और आपको जागने के बाद एक्टिव होने में मदद मिलती है। इसलिए रात को सोने से पहले अपने आस पास हमेशा एक गिलास पानी रखें, जिससे आप सुबह उठने के फौरन बाद उसे पी सके। मुमकिन हो तो सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं।

Image Credits: Adobe Stock

मॉर्निंग कॉफी का आनंद लें

Image Credits: Adobe Stock

हम में से ज्यादातर लोग सुबह उठने के बाद चाय या कॉफी जरूर पीते हैं। ऐसे में ठंड के मौसम में सुबह की एक कप ब्लैक कॉफी आलस दूर करने में आपकी मदद करेगी। जिससे आपके लिए जागने के बाद एक्टिव रहना आसान हो जाता है। हालांकि, हमेशा ब्लैक कॉफी पिएं, इनमें दूध और चीनी ऐड करने से बचें।

Image Credits: Adobe Stock

शरीर का तापमान बनाए रखें

Image Credits: Adobe Stock

आप सुबह बिस्तर से क्यों नहीं उठना चाहते? इसका जवाब आसान है। आपका बिस्तर गर्म है और बाहर ठंड होती है। ऐसे में बॉडी टेंपरेचर मेंटेन रखने के लिए सोने से पहले, अपने बिस्तर के पास एक गर्म जैकेट रखें और अपनी चप्पलें बिस्तर के ठीक नीचे रखें। उठते ही इन्हें पहन लें, इससे आपको जागने में असहजता और आलस महसूस नहीं होगी।

Image Credits: Adobe Stock

धूप का आनंद लें

Image Credits: Adobe Stock

सुबह का अंधेरा कमरा आपको समय पर उठने से रोक सकता है। सोने से पहले, अपने पर्दे खुले रखें ताकि सूरज की पहली किरण सीधे आपके चेहरे पर पड़ें। तेज धूप आपको गर्मी प्रदान करती है और आपकी इंद्रियों को तरोताजा कर देती है।

Image Credits: Adobe Stock

रात को समय पर सोएं

Image Credits: Adobe Stock

समय पर सोना जल्दी उठने का सुनहरा नियम है। अगर आप थके होने पर नहीं सोते हैं और सोने का समय टाल देते हैं, तो अगली सुबह जागने में आलस आता है। साथ ही आप अगली सुबह उठते के साथ थकान महसूस करती हैं, जिसकी वजह से आपके लिए एक्टिव रहना मुश्किल हो जाता है।

Image Credits: Adobe Stock

म्यूजिक से करें दिन की शुरुआत

Image Credits: Adobe Stock

एक अच्छा संगीत आपकी नींद खोलने और पूरी तरह से एक्टिव रहने में आपकी मदद कर सकता है। अपने पसंदीदा गानों की एक प्लेलिस्ट तैयार करें, और सुबह उठने के बाद पानी पिएं और म्यूजिक प्ले करें। कुछ देर बाद जब आपको नींद आना बंद हो जाए तब म्यूजिक बंद कर दें।

Image Credits: Adobe Stock
ठंड में इन 5 फायदों के लिए रोज पिएं केसर वाला दूध ऐप डाउनलोड